ePaper

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत में न करें ये गलतियां, जानें नियम और जरूरी बातें

Updated at : 06 Mar 2024 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Mahashivratri 2024

महाशिवरात्रि व्रत में न करें ये गलतियां

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, इस दिन बड़े धूमधाम से शिव-गौरी की विधिवत पूजा की जाती है.

विज्ञापन

Mahashivratri 2024: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है. हर साल फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती से विवाह हुआ था, इसलिए हर साल महाशिवरात्रि के दिन बड़े धूमधाम से शिव-गौरी की विधिवत पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को प्रसन्न करने के लिए व्रत के नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि की शुरुआत 8 मार्च को रात 9 बजकर 57 मिनट पर होगी और अगले दिन 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी. शिवजी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए इस बार 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी, इस दिन शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर 9 बजकर 28 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है.

महाशिवरात्रि 2024 चार प्रहर मुहूर्त

01रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 28 मिनट तक
02रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात 09 बजकर 28 मिनट से 9 मार्च को रात 12 बजकर 31 मिनट तक
03रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – रात 12 बजकर 31 मिनट से प्रातः 03 बजकर 34 मिनट तक
04रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – प्रात: 03 बजकर 34 मिनट से सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक
05निशिता काल मुहूर्त – रात में 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक
06व्रत पारण समय – सुबह 06 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच चीजें, विवाह के बनेंगे योग

महाशिवरात्रि व्रत के नियम

शिवरात्रि के दिन मांस-मदिरा के सेवन से सख्त परहेज करें.
व्रत के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य माना गया है.
व्रत के दौरान किसी से वाद-विवाद न करें.
महाशिवरात्रि का निर्जला या फलाहार व्रत रख सकती है.
फलाहार भोजन में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें.
महाशिवरात्रि व्रत का पारण चतुर्दशी में ही करना चाहिए.
महाशिवरात्रि व्रत में रात्रि में जागरण करें, इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं.

महाशिवरात्रि पर इन बातों का रखें ध्यान

शिवलिंग पर रोली और सिंदूर का तिलक नहीं करना चाहिए.
महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को चंदन का तिलक लगाएं.
शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करने के बाद जल जरूर चढ़ाएं.
व्रत में लहसुन-प्याज का सेवन वर्जित होता है.
महाशिवरात्रि के दिन सफेद नमक नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola