महाकुंभ 2025 में नहीं कर पा रहे हैं स्नान, तो घर पर करें ये काम, पाएं गंगा मां का आर्शीवाद

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jan 2025 8:01 AM

विज्ञापन

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: हर व्यक्ति की आकांक्षा होती है कि वह अपने जीवन में एक बार कुंभ स्नान अवश्य करे. यदि आप किसी कारणवश महाकुंभ में स्नान करने में असमर्थ हैं, तो आप घर पर रहकर भी सभी पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. जानिए इसके लिए आपको क्या उपाय करने होंगे.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Snan:  महाकुंभ आस्था का सबसे महत्वपूर्ण महापर्व है, जिसमें सभी लोग स्नान करने की इच्छा रखते हैं. कुंभ में स्नान का अत्यधिक महत्व है. यह माना जाता है कि कुंभ स्नान करने से आपके अनेकों जन्मों के पाप समाप्त हो जाते हैं. इसके साथ ही, आपके जीवन में देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है. कुंभ स्नान के पश्चात यदि आप दान-पुण्य करते हैं, तो इससे आपके पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह अपने जीवन में एक बार कुंभ स्नान अवश्य करे. यदि आप किसी कारणवश महाकुंभ में जाकर स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो आप घर पर रहकर भी सभी पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा.

इंजीनियरिंग मॉडलिंग छोड़ सनातन संस्कृति से जुड़ रहे हैं आज के युवा

महाकुंभ से संबंधित खबरें यहां देखें

माघ माह शुरू, सरस्वती पूजा से लेकर मौनी अमावस्या, जानें इस माह में मनाए जाने वाले व्रत त्योहार के बारे में

  • हिंदू धर्म के अनुसार, कुंभ स्नान के समय नदी में पांच बार डुबकी लगाने का नियम है. आप भी इस परंपरा का पालन कर सकते हैं. स्नान करते समय साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए.
  • स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें, फिर घर के आंगन या छत पर तुलसी माता को जल अर्पित करें.
  • महाकुंभ में दान का विशेष महत्व है. स्नान के बाद, घर पर गरीबों या जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, या धन का दान करें.
  • स्नान के बाद व्रत रखें या सात्त्विक भोजन का सेवन करें. प्याज, लहसुन और तामसिक वस्तुओं से बचें.
  • सबसे महत्वपूर्ण है कि आपके मन में श्रद्धा और पवित्रता हो. शाही स्नान का महत्व केवल शरीर की शुद्धता में नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि में भी है. इन विधियों का पालन करके आप घर पर रहकर महाकुंभ और शाही स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola