Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा में दान क्यों है खास? जानें इस दिन किन-किन चीजो का दान होता है शुभ

Updated:
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा दान

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन दान देने का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन से संकट और परेशानियां दूर होती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए.

विज्ञापन

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. इस दिन गंगा स्नान, व्रत, पूजा और दान करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन किया गया दान अन्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फलदायी होता है. इसलिए इस दिन दान अवश्य करना चाहिए.

विज्ञापन

माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करें?

अन्न का दान

माघ पूर्णिमा के दिन चावल, गेहूं और दाल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अन्न दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती.

वस्त्र का दान

इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को नए वस्त्र या गर्म कपड़े दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है.

घी और तेल का दान

मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन घी और सरसों के तेल का दान करना चाहिए. कहा जाता है कि इससे रोगों और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है.

गुड़ का दान

माघ पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान भी किया जा सकता है. मान्यता है कि गुड़ के दान से रिश्तों में मिठास आती है और करियर से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होते हैं.

तिल का दान

माना जाता है कि तिल नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है. ऐसे में पूर्णिमा के दिन तिल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

माघ पूर्णिमा दान का महत्व

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माघ महीने की पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों अपनी पूर्ण शक्ति में होते हैं. इस कारण इस दिन किया गया दान अत्यंत फलदायी माना जाता है. कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें तिथि, स्नान दान का शुभ मुहूर्त और सुख-समृद्धि के लिए खास उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola