इस दिन मनाई जाएगी कुंभ संक्रांति, इस दिन गायत्री मंत्र का जप करने से मिलेगा जाप
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jan 2025 5:35 PM
Kumbh Sankranti 2025
Kumbh Sankranti 2025: ग्रहों के अधिपति सूर्य देव जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे संक्रांति कहा जाता है. माघ मास में आने वाली संक्रांति को कुम्भ संक्रांति के नाम से जाना जाता है. माघ महीने की संक्रांति का विशेष महत्व है क्योंकि इसे पुण्यकाल, स्नान और दान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी दिन से महाकुंभ के धार्मिक अनुष्ठान भी आरंभ होते हैं. आइए, माघ संक्रांति की तिथि, शुभ मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में जानें.
Kumbh Sankranti 2025: ग्रहों के अधिपति सूर्य देव जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे संक्रांति कहा जाता है. माघ मास में आने वाली संक्रांति को कुम्भ संक्रांति के नाम से जाना जाता है. माघ महीने की संक्रांति का विशेष महत्व है क्योंकि इसे पुण्यकाल, स्नान और दान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी दिन से महाकुंभ के धार्मिक अनुष्ठान भी आरंभ होते हैं. आइए, माघ संक्रांति की तिथि, शुभ मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में जानें
कुंभ संक्रांति का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आत्मा के प्रतीक सूर्य देव 12 फरवरी की रात 09 बजकर 56 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. वर्तमान में सूर्य देव मकर राशि में स्थित हैं. मकर राशि में गोचर की तिथि पर सूर्य देव उत्तरायण होते हैं. 12 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद, सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे. इससे पहले, सूर्य देव 19 फरवरी को शतभिषा और 04 मार्च को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे.
प्रेग्नेंसी के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, संतान पर पड़ेगा सकारात्मक असर
कुंभ संक्रांति शुभ योग
कुंभ संक्रांति के अवसर पर सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही अश्लेषा और मघा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है, साथ ही शिववास योग का भी संयोग है. इन योगों में सूर्य देव की पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होगी, इस तिथि पर पितरों की पूजा (तर्पण) भी की जा सकती है.
कुंभ संक्रांति के दिन किए जाने वाले कार्यों का पुण्य प्राप्त करने में विशेष महत्व है. इस दिन पवित्र नदियों, जैसे गंगा और यमुन में स्नान करने की परंपरा है, जो शुद्धि और पुण्य का प्रतीक मानी जाती है.
कुंभ संक्रांति पर दान का महत्व
इस दिन दान का भी विशेष महत्व है. तिल, गुड़, रेवड़ी, वस्त्र, या अन्य दान योग्य वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. यह दिन ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान देने के लिए सर्वोत्तम है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. कुंभ संक्रांति के अवसर पर गायत्री मंत्र का जप करने से भी लाभ होता है.
कुंभ संक्रांति पर जल अर्पण
यह दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने का भी है. सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल अर्पित करें और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना करें.
कुंभ संक्रांति पूजा विधि
- कुंभ संक्रांति के दिन प्रातःकाल उठकर पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए.
- जो लोग स्नान के लिए नहीं जा सकते, वे घर पर स्नान के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर सकते हैं.
- साफ और पीले रंग के वस्त्र पहनें, क्योंकि पीला रंग सूर्य का प्रतीक माना जाता है. सूर्य देव को जल अर्पित करें और साथ ही सूर्य मंत्रों का जाप करें, जैसे कि ॐ सूर्य देवः नमः.
- इस दिन गरीबों को दान करें और उन्हें भोजन कराएं, जिससे आपके आर्थिक जीवन में वृद्धि होगी और सूर्य ग्रह मजबूत होगा.
- कुंभ संक्रांति के अवसर पर गायों को चारा खिलाना न भूलें, साथ ही उन्हें स्नान कराकर पीले वस्त्रों का दान करें और उन्हें पीले अनाज का भोग अर्पित करें.
- धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने का प्रयास करें और अपने कुल देवी-देवता तथा गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










