Khatu Shyam Birthday 2024: खाटू श्याम का जन्मदिन कल, यहां उमड़ती है भक्तों की भीड़

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Khatu Shyam Birthday 2024

Khatu Shyam Birthday 2024: खाटू श्याम जी का जन्मदिन श्याम भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर होता है. इस दिन को खाटू में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

विज्ञापन

Khatu Shyam Birthday 2024: बाबा खाटू श्याम जी को कलयुग का देवता माना जाता है और इन्हें बेसहारों का सहारा कहा जाता है। यह मान्यता है कि जो भी व्यक्ति हार कर इनके दर पर आता है, बाबा उसे विजय दिलाते हैं.आइए, जानते हैं कि कार्तिक महीने में खाटू श्याम जी का जन्मदिन कब मनाया जाएगा.

कल मनाया जाएगा खाटू श्याम जी का जन्मदिन

इस साल कल यानी 11 नवंबर 2024 को खाटू श्‍याम बाबा का जन्‍मदिन है. खाटू श्याम जी का जन्मदिन हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की ग्यारस तिथि, अर्थात् एकादशी को मनाया जाता है. हालांकि, कुछ भक्त फाल्गुन मास की ग्यारस तिथि को भी बाबा का जन्मदिन मनाते हैं. खाटू वाले बाबा का जन्मदिन पूरे देश में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. भक्तों को बाबा के जन्मदिन का पूरे वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है.

Mole on Lips: क्या कहता है होठ पर तिल, खोल देते हैं हमारे राज

यहां उमड़ती है भक्तों की भीड़

बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर राजस्थान के सीकर में भक्तों की विशाल भीड़ एकत्र होती है. भक्तजन दूर-दूर से गाजे-बाजे के साथ खाटू श्याम मंदिर में बाबा का जन्मदिन मनाने के लिए आते हैं. इस विशेष दिन पर, मंदिर के पुजारी सबसे पहले बाबा को इत्र और चंदा मित्र से स्नान कराते हैं. स्नान के बाद, बाबा को सुंदर फूलों से सजाया जाता है, साथ ही मंदिर को भी फूलों और गुब्बारों से भव्यता प्रदान की जाती है.

बाबा श्याम को सजाने के उपरांत, उन्हें मिश्री मावे का भोग अर्पित किया जाता है और इसके बाद केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों और घरों में विभिन्न प्रकार के आयोजन, भजन और कीर्तन आयोजित किए जाते हैं. यह मान्यता है कि यदि कोई भक्त बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन पर राजस्थान के सीकर स्थित खाटू मंदिर में जाकर बाबा के दर्शन करता है, तो उसकी सभी इच्छाएं बाबा अवश्य पूरी करते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola