Kajari Teej 2026: कजरी तीज की पूजा में कौन-से फूल और भोग चढ़ाएं? अखंड सौभाग्य के लिए है जरूरी

Updated:
विज्ञापन

कजरी तीज 2026: माता पार्वती और भगवान शिव को प्रिय फूल और भोग. इमेज- एआई

कजरी तीज, जिसे भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस साल यह व्रत 31 अगस्त को रखा जाएगा. जानें पूजा में इस्तेमाल होने वाले विशेष फूल और भोग सामग्री.

विज्ञापन

Kajari Teej 2026 Flower and Bhog: महिलाओं के लिए कजरी तीज का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. धार्मिक परंपरा के अनुसार, यह व्रत भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को रखा जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल यह व्रत सोमवार, 31 अगस्त को रखा जाएगा. महिलाएं कजरी तीज का व्रत पति की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए रखती हैं.

विज्ञापन

मान्यतानुसार, इस व्रत को विधि-विधान से रखने और पूजन से जुड़े नियमों का पालन करने पर माता पार्वती सहित भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है. कजरी तीज की पूजा में कौन-से फूल का प्रयोग करना चाहिए और पूजन में किन चीजों का भोग लगाना चाहिए, जानिए.

कजरी तीज की पूजा में कौन-से फूल चढ़ाएं?

माता पार्वती को कौन-से फूल चढ़ाएं- कजरी तीज की पूजा के दौरान माता पार्वती लाल रंग का फूल चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है. धार्मिक परंपरा के अनुसार, माता पार्वती को गुड़हल (हिबिस्कस) का फूल बेहद प्रिय है. अगर इस दिन गुड़हल का फूल न मिले, तो लाल रंग का अन्य फूल भी चढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bhadrapada Maas 2026 Rules: शुरू हो गया भादों का महीना, इन 3 गलतियां और नियमों को न करें नजरअंदाज

शिव जी को कौन-से फूल चढ़ाएं- भगवान शिव को आक के फूल, धतूरे, बेलपत्र और अपराजिता के फूल, शमि के फूल इत्यादि प्रिय हैं. कजरी तीज की पूजा में भगवान शिव को ये वस्तुएं बहुत निष्ठा के साथ अर्पित करने चाहिए.

कजरी तीज की पूजा में किन चीजों का भोग लगाएं?

माता पार्वती के लिए भोग- इस दिन माता पर्वती मौसम के अनुकूल फल जैसे- सेब, केले नाशपाती इत्यादि अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा माता पार्वती को हलवा, सत्तू के लड्डू और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए. आप चाहें तो स्थानीय परंपरा के अनुसार भी माता पार्वती को भोग लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kajari Teej 2026 Vrat Rules: कजरी तीज पूजा के दौरान न करें ये गलतियां, रुष्ट हो सकती हैं माता पार्वती

भगवान शिव के लिए भोग- भगवान शिव को दूध, घी, दही, शक्कर और शहद से बना हुआ पंचामृत, खीर, मापलुआ, मौसम के अनुकूल मिठाई, घी, शक्कर और आटे से बना प्रसाद अर्पित करना अच्छा माना गया है. मान्यतानुसार, कजरी तीज के दिन श्रद्धापूर्वक इन चीजों का भोग लगाने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola