केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Published by :Shaurya Punj
Published at :22 Apr 2026 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2026

केदारनाथ मंदिर के खुले कपाट, भक्तों का दर्शन आरंभ

Kedarnath Yatra 2026: आस्था और श्रद्धा के पावन प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी 22 अप्रैल को प्रातः 08:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है.

विज्ञापन

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इससे पहले मंदिर को अत्यंत भव्य रूप से सजाया गया था और लगभग 51 क्विंटल फूलों से धाम को अलंकृत किया गया। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा-अर्चना की. अब 22 अप्रैल से अगले छह महीनों तक मंदिर के कपाट खुले रहेंगे.

भक्तों का उत्साह और भव्य स्वागत

डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर लगभग छह से आठ हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे. पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. भक्तों ने बाबा केदार का भव्य स्वागत किया और आस्था से सराबोर माहौल बन गया. बुधवार सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद इससे एक बार फिर धाम में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई.

कपाट बंद और पुनः उद्घाटन की प्रक्रिया

पिछले वर्ष 23 अक्टूबर 2025 (भैया दूज) को सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए थे. अब छह महीने से अधिक समय बाद मंदिर पुनः भक्तों के लिए खोला जा रहा है, जिससे चारधाम यात्रा का नया चरण शुरू होगा.

पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट, दीं शुभकामनाएं

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ सभी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. उन्होंने चारधाम यात्रा को आस्था, एकता और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का दिव्य उत्सव बताया. पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा सनातन संस्कृति की गहरी झलक प्रस्तुत करती है. उन्होंने चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं के लिए पत्र लिखकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं. अंत में उन्होंने बाबा केदार से सभी यात्रियों पर कृपा बनाए रखने और यात्रा को मंगलमय बनाने की प्रार्थना की. हर-हर महादेव.

बद्रीनाथ धाम की तैयारी भी शुरू

दूसरी ओर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है. नरसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ डोली बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो चुकी है, जो यात्रा की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाती है.

ये भी पढ़ें: खुलने वाले हैं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़

इस वर्ष चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. 20 अप्रैल तक 21 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इनमें लगभग सात लाख श्रद्धालु केदारनाथ और छह लाख बद्रीनाथ धाम के लिए पंजीकरण कर चुके हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola