कामदा एकादशी 2025 पर जरूर करें ये 5 पुण्यदायी कार्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Apr 2025 7:35 AM
Kamada Ekadashi 2025 upay
Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी का व्रत करने से सभी प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है. यह माना जाता है कि जो व्यक्ति एकादशी के दिन श्रद्धा पूर्वक उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसे अपनी इच्छाओं के अनुसार फल प्राप्त होते हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन किन कार्यों को करना चाहिए.
Kamada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति के घर में धन और समृद्धि का संचार होता है. हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत मनाया जाता है. यह व्रत पुण्य फल देने वाला और सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है. विशेष रूप से, यह व्रत उन लोगों के लिए लाभकारी है जो संतान प्राप्ति, वैवाहिक सुख या जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान हैं.
कामदा एकादशी 2025 का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 7 अप्रैल को रात 8 बजे शुरू होगी. यह तिथि 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी. कामदा एकादशी का पारण 9 अप्रैल को किया जाएगा, जिसके लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. पारण के दिन द्वादशी तिथि रात 10 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी. यह महत्वपूर्ण है कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले किया जाए, क्योंकि द्वादशी तिथि के भीतर पारण न करना पाप के समान माना जाता है.
कामदा एकादशी 2025 कब, जानें सही दिन, पूजा विधि और व्रत का महत्व
कामदा एकादशी पर जरूर करें ये सारे कार्य
- व्रत और उपवास: कामदा एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. पूरे दिन निराहार या फलाहार करते हुए भगवान विष्णु का ध्यान करें. अगले दिन द्वादशी को व्रत का पारण करें.
- भगवान विष्णु की पूजा: इस दिन भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के सामने दीप जलाएं और तुलसी पत्र, पीले फूल, धूप, चंदन, फल आदि अर्पित करें. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
- दान-पुण्य: इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, फल, जल और दक्षिणा दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है. गाय, ब्राह्मण और कन्याओं को दान देने से विशेष लाभ होता है.
- कथा श्रवण: कामदा एकादशी व्रत की कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए. इससे व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है. इस कथा में रत्नपुर नगर के गंधर्व ललित और उसकी पत्नी की कहानी है, जिनके जीवन में एकादशी व्रत से सुख की प्राप्ति हुई थी.
- सात्विक आचरण: इस दिन आपको क्रोध, धोखा, असत्य बोलने और किसी भी प्रकार के तामसिक व्यवहार से बचना चाहिए. मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखना इस व्रत की सफलता के लिए अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










