Kaal Bhairav Jayanti 2024: कालभैरव जयंती पर बन रहै शुभ योग, यहां देखें शुभ मुहूर्त
Kaal Bhairav Jayanti 2024
Kaal Bhairav Jayanti 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 नवंबर को मासिक कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. यह पर्व हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आयोजित किया जाता है. इस दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव देव की गहन साधना और उपासना की जाती है.
Kaal Bhairav Jayanti 2024: हर वर्ष मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव जयंती का आयोजन किया जाता है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस दिन काल भैरव का अवतरण हुआ था. यह माना जाता है कि कालाष्टमी के दिन काल भैरव की पूजा करने से जीवन में नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है. आइए, काल भैरव जयंती की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और सरल पूजा विधि के बारे में जानते हैं.
किस दिन है कालभैरव जयंती
दृक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 22 नवंबर को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी. कालाष्टमी को काल भैरव जयंती के नाम से भी जाना जाता है. अष्टमी तिथि का आरंभ 22 नवंबर को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा. वहीं, इस तिथि का समापन 23 नवंबर को शाम 7 बजकर 56 मिनट पर होगा. इस प्रकार, उदया तिथि के अनुसार, कालभैरव जयंती 22 नवंबर को मनाई जाएगी.
Margashirsha Kalashtami 2024: इस दिन है मार्गशीर्ष मास की कालाष्टमी, इस दिन बाबा को चढ़ाएं ये चीजें
कालभैरव जयंती पर हो रहा है शुभ योग का निर्माण
भैरव अष्टमी के अवसर पर ब्रह्म योग, इंद्र योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है. इन योगों में भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक दुखों से छुटकारा मिलता है, साथ ही सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है.
काल भैरव पूजन मंत्र
ॐ काल भैरवाय नमः..
ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नमः..
ॐ ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं..
कालभैरव जयंती के दिन का पंचांग
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 25 मिनट पर
चंद्रोदय- रात 11 बजकर 41 मिनट पर
चंद्रास्त- देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 02 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










