June ke Grah-Nakshatr: इस महीने सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और बृहस्पति की बदलेगी चाल, जानें किन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें

Updated at : 02 Jun 2021 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
June ke Grah-Nakshatr: इस महीने सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और बृहस्पति की बदलेगी चाल, जानें किन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें

June ke Grah-Nakshatr: जून महीने की शुरुआत हो चुकी है. जून में 5 ग्रहों की चाल बदलेगी. इस महीने की शुरुआत में मंगल मिथुन से निकलकर अपनी नीच राशि कर्क में पहुंच जाएंगे. इसके अगले दिन वक्री चल रहे बुध ग्रह अपनी राशि मिथुन को छोड़कर एक राशि पीछे वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

विज्ञापन

June ke Grah-Nakshatr: जून महीने की शुरुआत हो चुकी है. जून में 5 ग्रहों की चाल बदलेगी. इस महीने की शुरुआत में मंगल मिथुन से निकलकर अपनी नीच राशि कर्क में पहुंच जाएंगे. इसके अगले दिन वक्री चल रहे बुध ग्रह अपनी राशि मिथुन को छोड़कर एक राशि पीछे वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

इसके बाद महीने के बीच में सूर्य अपनी शत्रु राशि वृषभ को छोड़कर मिथुन में आ जाएंगे. जून महीने के आखिरी दिनों में बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे. वृहस्पति इस महीने उल्टी चाल चलेंगे. इसके अगले ही दिन शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में चले जाएंगे. इस तरह ग्रहों की उथल-पुथल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा.

ज्योतिष के अनुसार, इस महीने ग्रहों की चाल में बदलाव होने का असर 12 राशियों समेत देश-दुनिया पर पड़ेगा. इस कारण देश में राजनैतिक, आर्थिक, प्रशासनिक और भौगोलिक बदलाव देखने को मिलेंगे. साथ ही इन ग्रहों का शुभ प्रभाव सिंह और कन्या राशि वाले लोगों पर पड़ेगा. वहीं, मेष, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा. वहीं, वृषभ, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

जानें किन राशियों पर पड़ेगा ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव

सूर्य मिथुन राशि में (15 जून से 15 जुलाई तक)

शुभ: मेष, सिंह, कन्या, मकर

सामान्य: मिथुन, तुला, धनु और कुंभ

अशुभ: वृष, कर्क, वृश्चिक, मीन

मंगल कर्क राशि में रहेंगे 2 जून से 20 जुलाई तक

शुभ – वृष, कन्या तुला और कुंभ

सामान्य – वृश्चिक और मीन

अशुभ – मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर

बुध रहेंगे वृषभ राशि में

शुभ – मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु

सामान्य – वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर

अशुभ – मिथुन, कुंभ और मीन

बृहस्पति कुंभ राशि में

शुभ – मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर

सामान्य – वृष, कन्या और धनु

अशुभ – कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन

शुक्र मिथुन राशि में 22 जून तक

शुभ – कन्या, धनु और मकर

सामान्य – मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ

अशुभ – कर्क, वृश्चिक और मीन

शनि मकर राशि में

शुभ – सिंह और वृश्चिक

अशुभ – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन

राहु पूरे साल वृषभ राशि में रहेंगे

शुभ: धनु और मीन

अशुभ: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ

केतु पूरे साल वृश्चिक राशि में रहेंगे

शुभ – मिथुन और कन्या

अशुभ – मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola