जुलाई 2026 में व्रत-त्योहारों की भरमार, जानें इस महीने कौन-सा पर्व कब पड़ रहा है 

Updated:
विज्ञापन
July 2026 Festival List

जुलाई के प्रमुख व्रत और त्योहार

July 2026 Festival List: जुलाई महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. इस महीने चातुर्मास की शुरुआत, गुरु पूर्णिमा, जगन्नाथ रथयात्रा और सावन मास जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व पड़ रहे हैं. यहां जानें जुलाई 2026 में किस दिन कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा.

विज्ञापन

July 2026 Festival List: साल 2026 का सातवां महीना यानी जुलाई कई बड़े धार्मिक व्रत और त्योहारों से भरपूर रहने वाला है. इस महीने सनातन धर्म के कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. जुलाई की शुरुआत आषाढ़ गुप्त नवरात्रि से होगी. इसके बाद भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकलेगी. वहीं, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाएंगे और चातुर्मास का आरंभ होगा. इसके साथ ही कुछ समय के लिए सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा. महीने के अंत में गुरु पूर्णिमा और भगवान शिव को समर्पित श्रावण (सावन) मास की शुरुआत होगी.

जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

तारीखव्रत / त्योहार
03 जुलाई, शुक्रवारसंकष्टी चतुर्थी
10 जुलाई, शुक्रवारयोगिनी एकादशी
12 जुलाई, रविवाररवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
15 जुलाई, बुधवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
16 जुलाई, गुरुवारजगन्नाथ रथयात्रा, कर्क संक्रांति
21 जुलाई, मंगलवारमासिक दुर्गाष्टमी
25 जुलाई, शनिवारदेवशयनी (हरिशयनी) एकादशी
26 जुलाई, रविवाररवि प्रदोष व्रत
29 जुलाई, बुधवारगुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा
30 जुलाई, गुरुवारश्रावण (सावन) मास प्रारंभ
जुलाई के प्रमुख व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

जुलाई 2026 के 4 सबसे बड़े व्रत और त्योहार

1. श्री जगन्नाथ रथयात्रा (16 जुलाई 2026)

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है. इस दिन तीनों भगवान रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर (मौसी घर) के लिए प्रस्थान करते हैं. इस पावन यात्रा के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं. 

2. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (15 से 23 जुलाई 2026)

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि सामान्य नवरात्रि से अलग मानी जाती है. इस दौरान साधक तंत्र-मंत्र और दस महाविद्याओं की विशेष साधना करते हैं. आध्यात्मिक उन्नति और विशेष सिद्धियों की प्राप्ति के लिए यह समय अत्यंत शुभ माना जाता है.

3. देवशयनी एकादशी और चातुर्मास (25 जुलाई 2026)

देवशयनी एकादशी को हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं. इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ होता है. चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों को करने से परहेज किया जाता है.

4. गुरु पूर्णिमा और सावन की शुरुआत (29 और 30 जुलाई 2026)

29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी. यह दिन गुरु और महर्षि वेदव्यास के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए समर्पित होता है. इसके अगले दिन यानी 30 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय श्रावण (सावन) मास प्रारंभ होगा. पूरे सावन माह में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और चारों ओर “हर-हर महादेव” तथा “बम-बम भोले” के जयघोष सुनाई देते हैं.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola