Jitiya Vrat 2024 Upay: जितिया व्रत के दौरान करें ये उपाय, आपके अलावा बच्चों को भी मिलेगा शुभफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Sep 2024 6:50 AM

विज्ञापन

Jitiya Vrat 2024 Upay remedies

Jitiya Vrat 2024 Upay: जितिया के दिन कुछ उपायों को करने से संतान को शुभफल मिलता है, नकारात्मकता दूर रहती है. आइए जानें डॉ एन के बेरा से

विज्ञापन

Jitiya Vrat 2024 Upay: जितिया का व्रत माताएं अपने बच्चे की सलामती और लंबी उम्र के लिए रखती है. इस साल ये व्रत 24 सितंबर 2024 से शुरू होने जा रहा है, जिसका समापन पारण के साथ 26 सितंबर को होगा. यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जितिया के दौरान किन उपायों को करने से शुभफल की प्राप्ति होती है.

संतान की उन्नति की प्रार्थना अवश्य करें

जितिया व्रत के दिन एक लाल कपड़े को सरसों के तेल में भिगोकर उसे नारियल पर बांध दें. इसके बाद, उस नारियल को जीमूतवाहन भगवान के लिए अर्पित करते हुए पवित्र नदी में प्रवाहित करें. नारियल को प्रवाहित करते समय संतान की उन्नति की प्रार्थना अवश्य करें.

नकारात्मकता दूर होगी

जितिया व्रत के अवसर पर संतान को लाल या पीले रंग का धागा बांधें. कलावा बांधने के बाद, 11 आटे की लोइयां लें और प्रत्येक लोई में तिल और लौंग मिलाएं. इससे संतान के करियर में पनप रही नकारात्मकता दूर होगी.

इस दिन एक कपड़े में इलायची, पान-सुपारी और अक्षत (चावल) बांध लें. फिर उस कपड़े को कलावे से बांधकर 16 गांठें लगाएं. अंत में, उस कपड़े को बांस के पेड़ से बांध दें. यदि आसपास बांस का पेड़ नहीं है, तो बरगद के पेड़ से भी बांध सकते हैं.

जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है ?

वैदिक पंचांग के अनुसार, जितिया व्रत हर वर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष अष्टमी तिथि का आरंभ मंगलवार, 24 सितंबर 2024 को 12 बजकर 38 मिनट पर होगा और इसका समापन बुधवार, 25 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत 25 सितंबर, बुधवार को आयोजित किया जाएगा. 25 सितंबर 2024 को जितिया व्रत की पूजा का शुभ समय सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगा, जबकि सोमवार, 24 सितंबर 2024 को जितिया व्रत के नहाय-खाय की पूजा की जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola