Jitiya Vrat 2024: संतान की लंबी आयु के लिए माताएं करेंगी जिउतिया का व्रत, तैयारी शुरू
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Sep 2024 5:00 PM
Jitiya Vrat 2024
Jitiya Vrat 2024: मिथिला पंचांग के अनुसार अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रवेश 24 सितंबर को संध्या 6:06 बजे होगा, जो दूसरे दिन संध्या 5:05 तक अष्टमी तिथि का मान रहेगा. इस दौरान जितिया व्रत किया जायेगा.
Jitiya Vrat 2024: अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जिउतिया (जीवित पुत्रिका) व्रत रखा जाता है. इस साल यह व्रत 25 सितंबर बुधवार को रखा जायेगा. नहाय-खाय का अनुष्ठान 24 सितंबर मंगलवार को होगा. जिउतिया व्रत को लेकर घर से बाजार तक तैयारी शुरू हो गयी है. माताएं संतान की लंबी उम्र, समृद्धि और उन्नत जीवन के लिए निर्जला व्रत रखेंगी. बाजार में जहां माताओं ने स्वर्णकारों से सोना व चांदी का जिउतिया बनाने का ऑर्डर दिया है, तो मिठाई दुकानदारों ने खाजा, खज्जी आदि व्यंजन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके अलावा बाजार में फल व सब्जी का स्टॉक करने की तैयारी की जा रही है. इसे लेकर सब्जी उत्पादकों को एडवांस ऑर्डर दिया गया है.
जिउतिया का शुभ मुहूर्त
पंडित सौरभ मिश्रा ने बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रवेश 24 सितंबर को संध्या 6:06 बजे होगा, जो दूसरे दिन संध्या 5:05 तक अष्टमी तिथि का मान रहेगा. इस दौरान व्रत किया जायेगा. संध्या 5:05 बजे के बाद पारण किया जायेगा. वहीं, बनारसी पंचांग के अनुसार उदया तिथि का मान होने के कारण 25 सितंबर को व्रत किया जायेगा, जबकि पारण 26 सितंबर को किया जायेगा. बनारसी पंचांग के अनुसार 24 सितंबर को संध्या 5:57 बजे अष्टमी तिथि का प्रवेश होगा, जो 25 सितंबर को संध्या 4:56 तक रहेगा. वहीं, पंडित अंजनी शर्मा ने बताया कि 26 सितंबर को माताएं जिउतिया का पारण करेंगी.
Jitiya Vrat Kab Hai 2024: मिथिला पंचांग के अनुसार कब है जितिया व्रत, यहां जानें
संतान की रक्षा के लिए महिलाएं रखतीं हैं निर्जला व्रत
पंडित आरके चौधरी ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार संतान के लिए किया गया यह व्रत किसी भी बुरी परिस्थिति में उसकी रक्षा करता है. यह कठिन व्रत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अधिक प्रचलित है. संतान प्राप्ति की कामना के लिए भी यह व्रत रखा जाता है. अष्टमी को निर्जला रखने वाले इस व्रत का समापन पारण के साथ नवमी तिथि को होता है. व्रत में एक दिन पहले से तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना होता है. जिउतिया व्रत संतान की दीर्घायु और उनकी सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है. इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं.
जिउतिया पूजन विधि
जिउतिया व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद व्रत रखने वाली महिलाएं प्रदोष काल में गाय के गोबर से पूजा स्थल को भी साफ करे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत में एक छोटा सा तालाब बना कर पूजा की जाती है.
जिउतिया का पारण
निर्जला उपवास रखने के बाद जिउतिया व्रत का पारण नवमी तिथि में प्रातः काल पूजा-पाठ के बाद सूर्य देव को अर्घ देकर किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










