Jaya Kishori: हर रिश्ता धोखा देता है, जानें स्वार्थ को लेकर जया किशोरी ने क्या कही बड़ी बात...

Updated:
विज्ञापन

Jaya Kishori Bhajan: जया किशोरी एक कथावाचक और भजन गायिका हैं. इन दिनों इनके द्वारा गाया हुआ भजन यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है. इनके भक्ति भजनों को बहुत अधिक पसंद किया जाता है. जया किशोरी ने भक्तों से कहा कि कोई भी रिश्ता अपना नहीं होता है. अगर किसी को अपना मान रहे है तो ये आपकी भूल है. क्योंकि आपके साथ कोई जाने वाला नहीं है.

विज्ञापन

Jaya Kishori Bhajan: जया किशोरी एक कथावाचक और भजन गायिका हैं. इन दिनों इनके द्वारा गाया हुआ भजन यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है. इनके भक्ति भजनों को बहुत अधिक पसंद किया जाता है. जया किशोरी ने भक्तों से कहा कि कोई भी रिश्ता अपना नहीं होता है. अगर किसी को अपना मान रहे है तो ये आपकी भूल है. क्योंकि आपके साथ कोई जाने वाला नहीं है.

जया किशोरी ने कहा कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो कई उसके अपने होते है, और रोते-रोते कहते है कि भगवान उसे क्यों ले गए भले मुझे लेकर चले गये होते, लेकिन किसी दिन सच में यमुराज सामने आ जाए और कहे कि चलो इसको छोड‍़ों तुम्ही चलों तो एक भी व्यक्ति यह बात नहीं बोलेगा. क्योंकि सभी जानते है कि ऐसा तो होने वाला नहीं है. इसके बाद जया किशोरी ने कहा कि इस संसार में बिना स्वार्थ के रिश्ता नहीं है. जब स्वार्थ रहता है तो प्रेम जागता है, स्वार्थ खत्म होते ही प्रेम खत्म हो जाता है.

भगवान को भी मनाने तब जाते है जब काम रहता है. इस दुनिया में एक ही रिश्ता है जो बिना स्वार्थ के होता है. वो है भगवान. उन्हें हारे का सहारा, दुख के साथी क्यों कहा गया है, इन्हें क्यों नहीं सुख का साथी कहा गया है. क्योंकि इन्हें सुख में कोई भी व्यक्ति याद ही नहीं करता है. जया किशोरी ने भक्तों को सच की परिभाषा बताते हुए कहा कि सच का मतलब ये तो नहीं होता है कि जो दिखे वही सच है. आश्रय सच का लेना चाहिए, जो चीजे बार-बार बदलती है वह सच नहीं होता है.

https://www.youtube.com/watch?v=WgNIqlT2TB4&feature=youtu.be

जया किशोरी ने जीवन में आश्रय का महत्व बताते हुए कहा कि एक छोटा सा बच्चा है उसके पास एक करोड़ रुपये रख दो, वहीं दूसरी ओर खिलौना रख दो. बच्चा खिलौना ही उठायेगा और बड़े लोग क्या उठाएंगे रुपये. इसी तरह बुढ़ापे में एक तरफ 10 करोड़ रुपये रख दिया गया है और दूसरी तरफ 10 दिन जीने का मौका मिलेगा तो आप क्या चुनेंगे. तो उस समय पैसा नहीं चुनेंगे. उस समय 10 दिन जीने का समय चुनेंगे. एक ही व्यक्ति के जीवन में तीन बार आश्रय बदला. एक ही आश्रय है जो नहीं बदलता है. वो है भगवान का आश्रय. जब एक छोटे से बच्चे सिखाते है कि जय-जय करो और ये बदलता नहीं है. बुढ‍़ापे तक हाथ जोड़कर जय करते रहते है.

आनंद क्या है…

जया किशोरी ने कहा कि जो आनंद भगवान से प्रेम करने में मिलता है वह आनंद और कहीं नहीं मिलेगा. लोग कहते है कि यहां चले जाएंगे तो आनंद आयेगा. ऐसा करेंगे तो आनंद आएगा. ये आनंद ज्यादा दिन का नहीं होता है. जो भगवान पर भरोसा रखता है उस व्यक्ति के जीवन में हमेशा आनंद ही आनंद रहता है. जो भगवान पर भरोसा रखता है वह कहता है कि उसने जो किया है वह बहुत सोच समझ कर किया है. जिस तरह से मां-बाप पर भरोसा रखा जाता है. कहा जाता है कि उनके मार में भी प्यार रहता है. एक बच्चा यह जानता है कि पूरी दुनिया में यह एक अकेला है जो कभी मुझे अलग नहीं कर सकते है. उन्होंने ने कहा कि एक बच्चा जिस तरह से मां-बाप पर भरोसा रखता है कि कितना भी गलती करने के बाद भी वह अपने मां बाप के पास ही जाता है. भगवान पर भी उसी तरह से भरोसा रखना चाहिए.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola