Happy Sawan 2025 Wishes: सावन में भेजें ये खास शुभकामना संदेश, अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Happy Sawan 2025 Wishes in Hindi

Happy Sawan 2025 Wishes: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धा का पर्व है. इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को खास शुभकामनाएं भेजकर उनका दिन खास बनाएं. यहां दिए गए सुंदर और भावपूर्ण संदेशों के जरिए अपने रिश्तों में मिठास घोलें और सावन की शुभकामनाएं शेयर करें.

विज्ञापन

Happy Sawan 2025 Wishes: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस पवित्र माह के प्रत्येक सोमवार को शिवजी की भक्ति करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और वह रोग-दोष से मुक्त होता है. ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने प्रियजनों को सावन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

Happy Sawan 2025 Wishes: जब हाथों की लकीरें साथ न दें

जब हाथों की लकीरें साथ न दें,
तो किस्मत भी रूठ जाती है।
लेकिन जब महादेव का हाथ सिर पर हो,
तो तकदीर खुद रास्ता बना जाती है।
आपको सावन की पावन शुभकामनाएं।

Happy Sawan 2025 Wishes: अद्भुत है भोलेनाथ की माया

अद्भुत है भोलेनाथ की माया,
अमरनाथ में बसाया है डेरा।
नीलकंठ रूप में सदा है साया,
दिल-ओ-जान से तू ही है मेरा।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Sawan 2025 Wishes: शिव की छाया बनी रहे सिर पर

शिव की छाया बनी रहे सिर पर,
जो बदल दे आपकी किस्मत का सफर।
जीवन में वो हर खुशी मिले आपको,
जिसे पाने का ख्वाब किसी ने भी न देखा हो।
सावन की मंगलकामनाएं।

Happy Sawan 2025 Wishes:ओम ही आस्था है, ओम ही विश्वास

ओम ही आस्था है, ओम ही विश्वास,
ओम में ही बसते हैं शिव, जिनसे चलता है समस्त संसार।
आपको सावन की ढेरों शुभकामनाएं।

Happy Sawan 2025 Wishes: हर दुःख, हर पीड़ा

हर दुःख, हर पीड़ा, हर रोग दूर हो जाते हैं,
जब सावन में भोलेनाथ खुद भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
सावन की पावन बधाई हो!

Happy Sawan 2025 Wishes:शिव हैं कण-कण में

शिव हैं कण-कण में, शिव हैं वचन-वचन में,
शिव ही मार्गदर्शक हैं भविष्य के हर क्षण में।
सद्कर्मों की सिद्धि में भी शिव का ही संबल है।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Sawan 2025 Wishes: शिव की महिमा है अपार

शिव की महिमा है अपार,
जो डूबते को भी ले जाती है पार।
आओ बैठें मिलकर शिव चरणों में,
और साझा करें इस भक्ति का प्यार।
सावन की शुभकामनाएं।

Happy Sawan 2025 Wishes:मन से चिंता को दूर कर

मन से चिंता को दूर कर,
सिर्फ शिव का नाम तू जोर से पुकार।
वो संभाल लेंगे तेरा हर काम,
बस तू कर्मपथ पर रख विश्वास तमाम।
ॐ नम: शिवाय। सावन मास की मंगलकामनाएं।

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola