Happy Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes: वाहेगुरु जी की कृपा सदा … यहां से अपनों को दें गुरु नानक जयंती की लख लख बधाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Nov 2025 8:19 AM

विज्ञापन

गुरु नानक देव जी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं

Happy Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes: गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व भक्ति, सेवा और सद्भाव का प्रतीक है. आज इस दिन संगतें गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर के माध्यम से आस्था प्रकट करती हैं. चलिए, इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को प्रेम और श्रद्धा से भरपूर गुरु पर्व की बधाई देते हैं.

विज्ञापन

Happy Kartik Purnima 2025 Wishes, Quotes, Messages, Greetings: सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती आज 5 नवंबर 2025 को मनाई जा रही है. इस पवित्र दिन पर गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है. आप भी अपने प्रियजनों को संदेश भेजकर इस पावन अवसर पर गुरु पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक जयंती की बधाईयां

गुरु नानक देव जी की जयंती पर हार्दिक बधाई!
प्रभु से प्रार्थना है कि आपके जीवन में
सुख, शांति और समृद्धि सदा बनी रहे।
गुरु नानक देव जी की कृपा आपके जीवन को प्रकाशित करे।

Happy Guru Nanak Jayanti 2025: आपको लाखों-लाख बधाइयां …

आपको लाखों-लाख बधाइयां इस पवित्र दिन की,
गुरु नानक जी का आशीर्वाद सदा साथ रहे।
आपका जीवन खुशियों से जगमगाता रहे,
जैसे दीपक और बाती का अटूट संबंध।
हैप्पी गुरु नानक जयंती!

Happy Guru Nanak Jayanti 2025: नानक नाम चढ़दी कला …

“नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला।”
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर
आप सभी को हृदय से लाख-लाख बधाइयाँ।
वाहेगुरु सब पर अपनी कृपा बरसाएं।

Happy Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु बिना जीवन अधूरा है …

    गुरु बिना जीवन अधूरा है,
    क्योंकि सच्चा गुरु ही हमें पार लगाता है।
    इस गुरु नानक जयंती पर
    आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!

    Happy Guru Nanak Jayanti 2025: नानक नीच कहे विचार …

    “नानक नीच कहे विचार, वेरिया ना जाव एक वार,
    जो तू भावे सई भली कार, तू सदा सलामत निरंकार।”
    गुरुपर्व की लाख-लाख शुभकामनाएं!

    Happy Guru Nanak Jayanti 2025: राज करेगा खालसा …

    राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए,
    वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह!
    गुरु नानक देव जी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं।

    Happy Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक देव जी का आशीष मिले …

    लख-लख बधाइयां आपको,
    गुरु नानक देव जी का आशीष मिले आपको।
    आपका जीवन खुशियों से भरा रहे,
    जैसे दीपक और बाती का साथ सदा अटूट रहे।

    ये भी देखें: गंगा में लगाएं पवित्र डुबकी … यहां से भेजें कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

    Happy Guru Nanak Jayanti 2025: वाहेगुरु जी की कृपा सदा …

    वाहेगुरु जी की कृपा सदा आपके ऊपर बनी रहे,
    यही हमारी सच्ची कामना है।
    गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से
    हर घर में आए सुख और खुशहाली।

    Happy Guru Nanak Jayanti 2025: आपके जीवन में सदा खुशियां …

    आपके जीवन में सदा खुशियां बनी रहें,
    हर लब पर मुस्कान और हर दिल में शांति रहे।
    जब भी कोई कठिनाई आए,
    गुरु नानक देव जी का हाथ सदा आपके सिर पर हो।

    Happy Guru Nanak Jayanti 2025:नानक नाम जहाज है …

    “नानक नाम जहाज है, जो जपे वो उतरे पार।”
    सद्गुरु का स्मरण ही सच्ची शक्ति है।
    वाहेगुरु जी का नाम जपिए,
    जीवन में मिलेगा सच्चा उद्धार।

    Happy Guru Nanak Jayanti 2025:गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं …

    गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं
    हमारे जीवन का मार्ग प्रकाशित करती हैं।
    उनकी कृपा से हर अंधकार मिटे
    और जीवन में प्रकाश फैले।
    गुरुपर्व की हार्दिक बधाइयाँ!

    Happy Guru Nanak Jayanti 2025: अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है …

    अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।
    विनम्रता और सेवा ही सच्ची भक्ति का मार्ग है।
    गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलें,
    यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

    Happy Guru Nanak Jayanti 2025: सतगुरु सबके कार्यों को संवारें …

    सतगुरु सबके कार्यों को संवारें,
    सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव जी के
    प्रकाश पर्व पर आपको और आपके परिवार को
    हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं।

    विज्ञापन
    Shaurya Punj

    लेखक के बारे में

    By Shaurya Punj

    शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola