गुरु गोविंद सिंह जयंती पर यहां से भेजें शुभकामनाएं

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jan 2025 6:34 AM

विज्ञापन

Happy Guru Gobind Jayanti 2025

Happy Guru Govind Singh Jayanti 2025 Wishes: आज 6 जनवरी 2025 को सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती है. यह पर्व सिख समुदाय के अलावा पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है. आप यहां दिए गए संदेश और कोट्स अपने प्रियजनों को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

विज्ञापन

Happy Guru Govind Singh Jayanti 2025 Wishes: आज यानी 6 जनवरी 2024 को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती का आयोजन किया जाएगा. गुरु गोबिंद सिंह सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु हैं, जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की. सिखों के नौवें गुरु, तेगबहादुर के पुत्र गुरु गोबिंद ने अपने पिता के निधन के बाद केवल 9 वर्ष की आयु में गुरु की गद्दी ग्रहण की. गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों को पंच ककार धारण करने का निर्देश दिया, जिसमें केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा शामिल हैं. यहां से भेजें गुरु गोबिंद सिंह की बधाई

Happy Guru Gobind Jayanti 2025: वाहे गुरु का आशीष सदा मिले

वाहे गुरु का आशीष सदा मिले
ऐसी कामना है हमारी,
गुरु की कृपा से आएगी,
घर-घर में खुशहाली
गुरु गोबिंद जयंती 2025 की शुभकामनाएं

Happy Guru Gobind Jayanti 2025: सवा लाख से एक लड़ाऊं

सवा लाख से एक लड़ाऊं,
चिड़ियों सों मैं बाज लड़ाऊं,
गिदरां नुं मैं शेर बनावां
तभी गोविंद सिंह नाम कहांऊं…
गुरु गोबिंद जयंती 2025 की शुभकामनाएं

Happy Guru Govind Singh Jayanti 2025: आशीर्वाद मिले आपको गुरु का

आशीर्वाद मिले आपको गुरु का
जिंदगी बने आपकी निराली
आप पर गोबिंद सिंह की कृपा हो
और हर घर में छाए खुशहाली
गुरु गोविंद सिंह की जयंती 2025 की शुभकामनाएं

Happy Guru Govind Singh Jayanti 2025: इस जग की माया ने मुझको है घेरा

इस जग की माया ने मुझको है घेरा
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा
चारों और मेरे दुखों का है अंधेरा छाए
बिन नाम तेरे मेरा एक पल भी ना जाए
गुरु गोविंद सिंह की जयंती 2025 की शुभकामनाएं

Happy Guru Govind Singh Jayanti 2025: राज करेगा खालसा

राज करेगा खालसा, बाकी रहे न कोए,
वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह.
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 की शुभकामनाएं

Happy Guru Govind Singh Jayanti 2025: आपके दिखाए गए राह

आपके दिखाए गए राह पर चले हमारा जीवन,
जब भी आए कोई मुश्किल,
तू ही दिखात है हमें मंजिल,
अपने दिए गए वचनों से राह बनाता है आसान,
तभी कहलाता है सबसे महान.
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola