ePaper

Happy Chhath Puja Nahaye Khaye Wishes: सूर्य देव आएं आपके द्वार ... आज छठ महापर्व नहाए खाए पर भेजें ये शुभकामनाएं

Updated at : 11 Oct 2025 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Chhath Puja 2024 Nahaye Khaye Wishes

Happy Chhath Puja 2024 Nahaye Khaye Wishes

Happy Chhath Puja 2024 Nahaye Khaye Wishes: छठ पूजा के पहले दिन को नहाय खाय कहा जाता है. इस दिन महिलाएं स्नान करके भात, चनादाल और कद्दू (लौकी या घीया) को प्रसाद के रूप में तैयार करती हैं. इस पावन अवसर पर यदि आप अपने प्रियजनों को छठ पूजा नहाय खाय की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो आप यहां से भेज सकते हैं.

विज्ञापन

Happy Chhath Puja Nahaye Khaye Wishes: चार दिवसीय छठ महापर्व 25 अक्टूबर शनिवार से प्रारंभ हो चुका है. छठ पूजा के पहले दिन को नहाय खाय कहा जाता है. इस दिन व्रति अपने शरीर को शुद्ध करके सूर्य की उपासना के लिए तैयार होती हैं. वे नदी या तालाब में स्नान कर कच्चे चावल का भात, चनादाल और कद्दू (लौकी या घीया) को प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं. इस दिन केवल एक बार भोजन किया जाता है. महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं. यदि आप इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को छठ पूजा नहाय खाय की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो आप यहां से भेज सकते हैं.

Happy Chhath Puja Nahaye Khaye 2024: कदुआ भात से होती है

कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद.
छठ नहाए खाए 2024 की शुभकामनाएं

Chhath Puja 2024: छठ पूजा की होने वाली है शुरूआत, जानें कौन हैं छठी मैया

Happy Chhath Puja Nahaye Khaye 2024: छठ का पर्व आया अपने साथ

छठ का पर्व आया अपने साथ
खुशियां ही खुशियां लाया
सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने
फिर से एक बार छठ पर्व आया
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
मुबारक हो आपको छठ पूजा मेरे यार
छठ नहाए खाए 2024 की शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja Nahaye Khaye 2024: रथ पर होकर सवार

रथ पर होकर सवार
सूर्य देव आएं आपके द्वार
सुख और संपत्ति और खुशियां
आपको मिलें अपार
छठ नहाए खाए 2024 की बधाई

Happy Chhath Puja Nahaye Khaye 2024: ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ

ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ
छठी मैया के गुण गाओ
जय छठी मैया
छठ नहाए खाए 2024 की शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja Nahaye Khaye 2024: छठ पूजा का ये त्योहार

छठ पूजा का ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए,
और आप सभी के लिए खुशियां लाएं
छठ नहाए खाए 2024 की बधाई

Happy Chhath Puja Nahaye Khaye 2024: छठ पूजा का दिव्य आशीर्वाद

छठ पूजा का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन को आनंद,
शांति और समृद्धि से रोशन करें
छठ नहाए खाए 2024 की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola