Hanuman Jayanti 2024 पर बन रहा है शुभ संयोग, करें यह उपाय मिलेगा कष्ट से मुक्ति
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Apr 2024 7:40 PM
Hanuman Jayanti 2024
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती इस साल 23 अप्रैल 2024 मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन शुभ संयोग बन रहा है, जो आपको फायदा पहुंचा सकता है, आइए जानें कैसे
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती चैत्र माह माह के पूर्णिमा तिथि को के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है वानरराज राजा केशरी तथा माता अंजनी के घर हनुमान जी का जन्म हुआ था इसलिए प्रत्येक वर्ष चैत्र पूर्णिमा को बड़े ही धूम धाम से त्योहार को मनाते है. पंचांग के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल 2024 मंगलवार को इस पुरे देश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भक्त वीर हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा हनुमान जी का पूजन करने से वयोक्ति के ऊपर सभी प्रकार के बाधा दूर हो जाता है हनुमान जी सभी लोको में सबसे प्रतापी तथा शक्तिशाली भी है इसलिए हनुमान जी का विशेष रूप से पूजन भी किया जाता है.
हनुमान जन्मोत्सव कब कब मनाया जाता है
हनुमान जन्मोत्सव वर्ष में 5 बार मनाया जाता है,अलग अलग राज्यों में अलग अलग दिन पंचांग के अनुसार मनाया जाता है अलग पहला उतर भारत में चैत्र पूर्णिमा के दिन,दूसरा कार्तिक मास के नरक चतुर्दशी के दिन, तीसरा तमिलनाडु और केरल में मार्गशीर्ष में हनुमान जन्मोत्सव मानते है .चौथा कर्नाटक में मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथि को मानते है,पांचवा उड़ीसा में बैशाख मास के कृष्णपक्ष के पहले ही दिन ही हनुमान जयंती मनाया जाता है.
हनुमान जयंती के दिन पूजन का मुहूर्त कब है?
पूर्णिमा तिथि का आरम्भ
23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार समय सुबह 03:25 से
पूर्णिमा तिथि का समाप्त
24 अप्रैल 2024 दिन बुधवार समय सुबह 05 :18 तक
हनुमान जयंती मंगलवार को पुरे दिन हनुमान जी का पूजन कर सकते है.
हनुमान जयंती के दिन कौन से उपाय करने चाहिए
आप शत्रुता से परेशान है हनुमान जयंती के दिन बजरंग बाण का पाठ 11 बार करे साथ हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं आपके ऊपर बने हुए शत्रुता का नाश होगा .
Hanuman Janmotsav 2024 होगा अति विशेष, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:53 से दोपहर 12:46 तक
हनुमान जयंती पर बन रहा है विशेष योग
हनुमान जयंती मंगलवार को मनाया जायेगा यह हनुमान जी को विशेष तौर पर इस दिन पूजन करते है इस दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा व्रज नामक योग भी बना हुआ है इस दिन सूर्य मेष राशि में गुरु के साथ रहेंगे.मंगल ,राहु,शुक्र ,बुध के साथ मीन राशि में रहेंगे.शनि कुम्भ राशि में ,चंद्रमा और केतु कन्या राशि में रहेंगे.मेष लगन रहेगा. हनुमान जयंती पर शुभ संयोग बन रहा है इस संयोग उपाय करे यह उपाय आपका तथा आपके परिवार के उपर बने हुऐ काष्ठ को हनुमान जी दूर करेगे आपके परिवार में सकारात्मक प्रभाव लायेगे.
आर्थिक स्थिति से परेशान है कर्ज बढ़ गया है करें यह उपाय
आपका आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है कर्ज से परेशान है कोई सहारा नहीं मिल रहा है हनुमान जयंती के दिन घी का दीपक जलाकर उसमे दो लौंग डाल दे उसके बाद हनुमान जी का पूजन करे हनुमान चालीसा का पाठ करे कर्ज खत्म होगा.
विवाह में हो रही बाधा हनुमान जयंती पर करें यह उपाय
लड़के या लड़की विवाह को लेकर परेशान है या मांगलिक है हनुमान जयंती के दिन लाल चोला हनुमान जी को चढ़ाए साथ में बूंदी का प्रसाद का वितरण करे आपके विवाह में होने वाले दोष दूर होंगे जल्द विवाह होगा .
शनि की ढैया या साढ़ेसाती से परेशान है हनुमान जयंती के दिन करें उपाय
आप शनि की ढैया या साढ़ेसाती से परेशान है हनुमान चालीसा का पाठ करे साथ ही गरीब लोगो को सहायता करे हनुमान जी आपके शनि से प्रभाव को कम करेगे आप उन्नति करेंगे.
जन्मकुंडली में मंगल को प्रबल करने को करे यह उपाय
आपके जन्मकुंडली में मंगल ग्रह अनुकूल नहीं है मंगल से आप परेशान है आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करे साथ ही मूंगा रतन धारण कर सकते है मंगल मजबूत होंगे.
जन्मकुंडली में अंग्कारक दोष दूर करने के लिए करें यह उपाय
हनुमान जी सभी कष्ट को दूर करते है आपके कुंडली में अंगकारक योग बना हुआ है आप एस दिन भगवान शंकर का अभिषेक करे साथ हनुमान चालीसा का पाठ करे आपको अंग्कारक योग से राहत मिलेगा.
विशेष कष्ट बना हुआ है कोर्ट -कचहरी से परेशान है हनुमान जयंती पर करे यह उपाय
मंदार के 108 पते पर जय श्री राम लिखकर उन सभी पते को माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाए हनुमान जी प्रसन्न होंगे आपके बने हुऐ सभी समस्या दूर होगा.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










