Grah Gochar October 2024: अक्टूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल, नवरात्रि पर लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2024 8:45 AM

विज्ञापन

Grah Gochar October 2024

Grah Gochar October 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्तूबर का महीने ग्रह गोचर और ग्रहण के लिहाज से खास रहने वाला है. आइए जानें इस माह कौन से ग्रहों का गोचर होने जा रहा है.

विज्ञापन

Grah Gochar October 2024: अक्टूबर माह की शुरूआत होने जा रही है. नए महीने में कई बड़े ग्रह गोचर (Grah Gochar October 2024) करने जा रहे हैं. अक्टूबर महीने में चार बड़े ग्रहों सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है, इसके अलावा नवारात्रि की शुरूआत में सूर्यग्रहण भी लगने जा रहा है. आइए जानें इसके बारे में विस्तार से

साल का दूसरा सूर्यग्रहण

02 अक्टूबर, बुधवार को वर्ष 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण होने वाला है, यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा, बल्कि इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाएगा, जिसे “रिंग ऑफ फायर” के नाम से भी जाना जाता है, इस दौरान कुछ स्थानों पर आसमान में आग के एक छल्ले का दृश्य देखने को मिलेगा, 02 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष का समापन भी होगा, इस वर्ष श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 18 सितंबर को चंद्रग्रहण के साथ हुई थी और यह 02 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के दिन समाप्त होगा,

शनि ग्रह का गोचर 2024

न्याय के देवता शनि ग्रह का नक्षत्र गोचर 03 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में होगा, इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों के लिए उच्च शिक्षा और न्याय विभाग में सफलता के योग बन रहे हैं.

Weekly Vrat Tyohar 30 Sep To 06 October 2024: शारदीय नवरात्रि की होगी शुरूआत, जानें इस सप्ताह के  व्रत-त्योहार की लिस्ट

बुध गोचर 2024

10 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे, यह राशि परिवर्तन सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर होगा, इस परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा, जो कार्य रुके हुए थे, वे पूरे होंगे, व्यापार में उठाए गए सभी कदम सफल रहेंगे,

बृहस्पति ग्रह का गोचर 2024

09 अक्टूबर, 2024 को बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं, यह गोचर प्रातः 09 बजकर 55 मिनट पर होगा, इस गोचर का मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जातक नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर सकते हैं और इस दौरान गलत निर्णय लेने की संभावना है, जिससे भविष्य में हानि हो सकती है,

शुक्र ग्रह का गोचर 2024

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, शुक्र ग्रह को धन, संपत्ति, वैभव, ऐश्वर्य, सौंदर्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है,

सूर्य ग्रह का गोचर

17 अक्टूबर, 2024 को सूर्य ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे, यह गोचर प्रातः 07 बजकर 47 मिनट पर होगा, यह गोचर तुला राशि के जातकों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा.

मंगल ग्रह का गोचर 2024

20 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, यह राशि परिवर्तन दोपहर 02 बजकर 50 मिनट पर होगा, कर्क राशि मंगल ग्रह की नीच राशि मानी जाती है, जिससे यह गोचर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है,

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola