ePaper

Grah Gochar June 2024: जून में ये कई ग्रह बदलने जा रहे अपनी चाल, इन 4 राशियों की होगी तरक्की

Updated at : 22 Sep 2024 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रह गोचर जून 2024

ग्रह गोचर जून 2024

Grah Gochar June 2024: जून में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे है, जिसका शुभ अशुभ प्रभाव मानव जीवन पड़ेगा. आइये जानते है किन चार राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है...

विज्ञापन

Grah Gochar June 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का विशेष महत्व है. सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी चाल बदलते है. पंचांग के अनुसार जून में 6 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है, जिसमें सबसे पहले 1 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे. 12 जून को भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह वृषभ राशि गोचर करेंगे, इसके बाद ग्रहों के राजकुमार बुध 14 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 जून को मिथुन से कर्क राशि में भी चले जाएंगे. वहीं ग्रहों के राजा भगवन सूर्य भी 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे. 29 जून को शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होंगे, जिससे कुछ राशियों के करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेगा…

मेष राशि
जून में होने जा रहे 6 ग्रहों की चाल में बदलाव आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस दौरान आपके कई अधूरे कार्य पूरे होने की उम्मीद है.आप देश- विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं. आपको अपने करियर का दायरा बढ़ाने में सफलता मिलेगी और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे. साथ ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहने वाला है.

वृषभ राशि
आप लोगों के लिए 6 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभदायक होगा . इस दौरान परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है. आप इस महीने कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं. नौकरी करने वाले जातकों का करियर मजबूत होगा और कई प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ेगी. व्यापारियों को इस दौरान अच्छा धनलाभ मिल सकता है. इस दौरान आपकी आय में भी वृद्धि होगी.

Also Read: Bada Mangal 2024 Date: इस साल कब-कब है बड़ा मंगल, जानें महत्व और इस दिन किन-किन चीजों का करें दान

सिंह राशि
छह ग्रहों का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है. इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लाभ प्राप्ति के कई अच्छे अवसर मिलेंगे इस समय आपको समय समय पर आकस्मिक धनलाभ होता रहेगा.आपको संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. साथ ही इस दौरान आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी. साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप इस दौरान कहीं घूमने जा सकते हैं.

धनु राशि
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी होगा. मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं इसलिए आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जैसे संतान का विवाह हो सकता है, उसकी नौकरी लग सकती है.अगर आपका किसी से प्रेम संबंध चल रहा है तो आपका प्रेम संबंध विवाह संबंध में बदल सकता है. आपकी जो भी योजनाएं रुकी हुई थीं, वे अब धीरे धीरे पूरी होने लगेंगी.कोई संपत्ति खरीदने का प्रयास कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे का सहारा बनते हुए सभी कार्य करेंगे.


सिंह राशि के जातकों के लिए इस गोचर का क्या परिणाम होगा?

सिंह राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में लाभ प्राप्ति के कई अवसर मिलेंगे, आकस्मिक धनलाभ होगा, और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का क्या महत्व है?

ग्रह गोचर का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन पर विभिन्न प्रभाव डालता है. ग्रहों की चाल में बदलाव से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं.

जून 2024 में कितने ग्रहों की चाल में बदलाव होगा?

जून 2024 में कुल 6 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा, जिसमें मंगल, शुक्र, बुध, सूर्य, और शनि शामिल हैं.

मेष राशि के जातकों को ग्रह गोचर से क्या लाभ हो सकता है?

मेष राशि के जातकों के लिए जून 2024 का ग्रह गोचर शुभ साबित हो सकता है. उन्हें करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा.

वृषभ राशि के लिए ग्रहों की चाल में बदलाव का क्या प्रभाव होगा?

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का अवसर मिलेगा, और आय में वृद्धि होगी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola