फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें कैसे करेंगे स्नान-दान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Feb 2026 2:16 PM

विज्ञापन

फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण

Falgun Purnima 2026: आने वाले 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा. जानें स्नान-दान के शुभ मुहूर्त, सूतक काल के नियम और होलिका दहन पर इसका प्रभाव क्या रहेगा.

विज्ञापन

Falgun Purnima 2026: इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च 2026 को पड़ रही है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. होलिका दहन भी पूर्णिमा तिथि पर ही किया जाता है, इसलिए इस बार यह पर्व ग्रहण के प्रभाव में रहेगा. चंद्र ग्रहण के कारण सूतक काल और पूजा-पाठ के समय में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. ऐसे में श्रद्धालुओं को शुभ मुहूर्त और नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान-दान मुहूर्त

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे शुरू होगी और 3 मार्च को शाम 5:07 बजे समाप्त होगी.

पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए दो खास मुहूर्त रहेंगे—

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:19 बजे से 6:08 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:27 बजे से 1:14 बजे तक

इन दोनों समयों को अत्यंत शुभ माना गया है. पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 6:44 बजे होगा.

फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान और दान कैसे करें?

ग्रहण के बावजूद फाल्गुन पूर्णिमा का पुण्य फल प्राप्त किया जा सकता है. चूंकि पूर्णिमा तिथि सुबह से प्रभावी रहेगी, इसलिए सूतक काल शुरू होने से पहले स्नान कर लेना बेहतर रहेगा. यदि संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करें, अन्यथा घर पर नहाते समय पानी में गंगाजल मिलाएं.

ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करना विशेष फलदायी माना गया है. 3 मार्च की शाम या अगले दिन सुबह सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, दही या वस्त्र का दान करना शुभ होता है. इससे चंद्रमा मजबूत होता है और जीवन के दोष दूर होते हैं.

फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. चंद्र ग्रहण के कारण इस बार संयम, साधना और मंत्र जाप का महत्व और भी बढ़ गया है. सही नियमों का पालन कर यह दिन विशेष पुण्य प्रदान करता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola