फाल्गुन मास इस दिन से होगा शुरू, यहां जानें जरूरी नियम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Feb 2025 8:12 AM

विज्ञापन

Falgun Month 2025 start date

Falgun Month 2025 start date: हर वर्ष माघ पूर्णिमा के पश्चात फाल्गुन माह का आगमन होता है, जैसा कि पंचांग में उल्लेखित है. इस माह की प्रतीक्षा लोगों द्वारा अत्यंत उत्सुकता से की जाती है, क्योंकि इसी दौरान देशभर में होली का महान पर्व मनाया जाता है. इसे खुशी और उल्लास का महीना माना जाता है.

विज्ञापन

Falgun Month 2025 Start Date: फाल्गुन का महीना माघ की पूर्णिमा के बाद प्रारंभ होता है. हिंदू धर्म में फाल्गुन का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं. इस अवधि में अनेक धार्मिक और मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं. इस महीने का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी समय भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था.

फाल्गुन माह 2025 की तिथि और समय

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि 13 फरवरी की रात 08 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ हो रही है. इस प्रकार, फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी से होगी. वहीं, इस माह का समापन 13 मार्च को होगा.

कुंभ संक्रांति पर इन चीजों का ना करें दान, नहीं मिलेगा पुण्य के फल

फाल्गुन मास में क्या करें

  • फाल्गुन मास के दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना करना आवश्यक है. प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए.
  • इस मास में प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. भगवान शिव के स्रोत का पाठ भी इस समय शुभ माना जाता है.
  • इसके अतिरिक्त, फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण को नए वस्त्र अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान कृष्ण के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है.
  • फाल्गुन मास में अन्न का दान करना सर्वोत्तम माना जाता है. इस महीने में किसी भी प्रकार का अन्न भगवान को दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. अन्न का दान करने से घर में समृद्धि बनी रहती है.

फाल्गुन माह में क्या न करें

  • फाल्गुन माह में मांस, मदिरा और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • इस माह में बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान न करें. ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं.
  • किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें.
  • घर और मंदिर को गंदा न करें.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola