Eid ul Fitr 2026 इबादत, इंसानियत और खुशियों का पवित्र पर्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Mar 2026 11:12 AM

विज्ञापन

आज मनाई जा रही है मीठी ईद

Eid ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर रमजान के बाद मनाया जाने वाला खुशियों का पर्व है. इसमें नमाज़, फितरा, सेवइयां और आपसी भाईचारा शामिल है, जो इंसानियत, दान और प्रेम का संदेश देता है.

विज्ञापन

Eid ul Fitr 2026:  ईद का मतलब ही खुशी होता है और यही इस पर्व की सबसे बड़ी पहचान है. इस्लाम में मुख्य रूप से दो प्रमुख त्योहारों का उल्लेख मिलता है— ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा. रमजान के पवित्र महीने के पूरा होने की खुशी में मनाई जाने वाली ईद-उल-फितर को “मीठी ईद” या “छोटी ईद” भी कहा जाता है, जबकि हज की पूर्णता पर मनाई जाने वाली ईद-उल-अजहा को “बकरीद” या “बड़ी ईद” कहा जाता है. रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर मुसलमानों के लिए अल्लाह का शुक्र अदा करने का दिन होता है. यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि कृतज्ञता, संयम और आध्यात्मिक संतोष का प्रतीक भी है.

रोजों के बाद शुकराने की नमाज

रमजान के दौरान मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोज़ा रखते हैं, जो आत्मसंयम, धैर्य और इबादत का प्रतीक होता है. पूरे महीने इबादत करने के बाद ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी जाती है, जिसे अल्लाह के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम माना जाता है.

इस नमाज़ में मुसलमान यह दुआ करते हैं कि अल्लाह ने उन्हें सेहत, ताकत और अवसर दिया कि वे रमजान के पवित्र महीने में रोज़ा रख सकें और नेक काम कर सकें. साथ ही आने वाले वर्ष के लिए अच्छी सेहत और हलाल रोज़ी की भी दुआ की जाती है.

बच्चों की खुशियों वाली मीठी ईद

ईद-उल-फितर को “मीठी ईद” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन घर-घर में मीठे पकवान बनाए जाते हैं, खासकर सेवइयां. बच्चों के लिए यह त्योहार बेहद खास होता है. सुबह नमाज़ के बाद सबसे पहले बच्चों को मीठी सेवइयां खिलाई जाती हैं. इसके बाद वे पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घर जाकर मिठाइयां और पकवान बांटते हैं. इस परंपरा का उद्देश्य बच्चों में साझा करने और आपसी प्रेम का भाव विकसित करना होता है.

रास्ता बदलकर लौटने की परंपरा

पढ़ने के लिए जाया जाता है, उसी रास्ते से वापस नहीं लौटा जाता. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों से मिलना-जुलना, उनका हाल-चाल पूछना और समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाना होता है. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं.

कब्रिस्तान जाकर दुआ करने की परंपरा

ईद की नमाज के बाद कई लोग अपने दिवंगत परिजनों की कब्रों पर भी जाते हैं. वहां वे अपने रिश्तेदारों और समाज के अन्य दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हैं. पहले समय में जब संचार के साधन सीमित थे, बुजुर्ग गांव और मोहल्ले के घर-घर जाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद देते थे. इस दौरान वे एक-दूसरे के घर के पकवान चखते और साथ ही यह भी जानने की कोशिश करते कि कहीं कोई परिवार आर्थिक या सामाजिक परेशानी में तो नहीं है.

ये भी पढ़ें: ईद-उल-फितर देता है दुश्मनों को भी गले लगाने का पैगाम

फितरा और जकात: जरूरतमंदों की मदद का संदेश

ईद-उल-फितर को खास बनाने वाली एक महत्वपूर्ण परंपरा फितरा है. ईद की नमाज़ से पहले हर सक्षम मुसलमान को फितरा देना जरूरी माना जाता है. यह एक छोटी राशि होती है, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों के अधिकार के रूप में दी जाती है. इसके अलावा इस्लाम में जकात का भी विशेष महत्व है. जकात का अर्थ है अपनी सालाना कमाई का लगभग ढाई प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंदों, अनाथों, बुजुर्गों और असहाय लोगों को देना. इस प्रकार ईद-उल-फितर केवल खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, करुणा और सामाजिक समानता का संदेश देने वाला त्योहार भी है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola