ePaper

Diwali 2021 : दीपावली पर बन रहा चार ग्रहों का अत्यंत शुभ संयोग, जानें कब है दिवाली, पूजा का शुभ मुहूर्त

Updated at : 01 Nov 2021 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2021 : दीपावली पर बन रहा चार ग्रहों का अत्यंत शुभ संयोग, जानें कब है दिवाली, पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल दीपावली पर अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं. तुला राशि में चार ग्रह एक साथ उपस्थित होंगे. ग्रहों की यह स्थिति अत्यंत शुभ संयोग बना रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार लक्ष्मी-गणेश की पूजा से विशेष फल मिलेगा.

विज्ञापन

Diwali 2021 : दिवाली 2021 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को यह त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह तिथि 4 नंवबर 2021 दिन गुरुवार को है. नवरात्र के समाप्त होते ही दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है. घर-परिवार के लोगों के लिए धन, सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है.

इस साल अत्यंत शुभ है दीपावली

4 नवंबर दिन गुरुवार को दीपावली मनाई जाएगी. दीपावली 2021 को अत्यंत शुभ माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार इस साल दीपावली पर एक ही राशि में चार ग्रहों के होने से दीपावली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है. ग्रहों के इस संयोग को अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा करने वाले जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा.

इस वजह से मिलेगा शुभ फल

ज्योतिषाचार्य और पंडित कौशल मिश्रा ने बताया कि कार्तिस मास की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाएगी. इस दिन चार ग्रह एक ही राशि में होने से विशेष शुभ संयोग बन रहा है. सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा ये चारों ग्रह इस दिन तुला राशि में होंगे. ग्रहों की इस स्थिति को शुभफल देने वाला माना जा रहा है. तुला राशि के स्वमी शुक्र हैं और लक्ष्मी जी की पूजा से शुक्र ग्रह और अधिक शुभ फल देते हैं. शुक्र ग्रह धन-वैभव, भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह है. ऐसे में ग्रहों के राजा सुर्य, बुध ग्रहों के राजकुमार, मंगल ग्रहों के सेनापति और चंद्रमा मन के कारक हैं.

दिवाली 2021 : शुभ मुहूर्त

दीपावली- 4 नवंबर, 2021, दिन गुरुवार

दीपावली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 6:09 मिनट से रात्रि 8:20 मिनट तक

दीपावली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 6:09 मिनट से रात्रि 8:20 मिनट तक

अमावस्या तिथि प्रारम्भ: 04 नवंबर 2021 को सुबह 06:03 बजे से

अमावस्या तिथि समाप्त: 05 नवंबर 2021 को सुबह 02:44 बजे तक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola