ePaper

Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? कंफ्यूजन दूर करें और जानें पुण्य काल का सही समय

Updated at : 12 Jan 2026 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
Makar Sankranti 2026 Date

मकर संक्रांति 2026

Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति कब है? 14 या 15 जनवरी को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां जानें सही तारीख. नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और पुण्य काल का सही समय.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही जिस त्योहार का सबसे ज्यादा इंतजार होता है, वह है मकर संक्रांति (Makar Sankranti सूर्य की उपासना, दान-पुण्य और पतंगबाजी का. यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह रितु परिवर्तन का भी संकेत है. लेकिन हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में तारीख को लेकर बड़ा सवाल है. “मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी या 15 जनवरी को?” अगर आप भी कन्फ्यूज हैं, तो यहां पंचांग के अनुसार सही जानकारी दी गई है.

14 या 15 जनवरी: कब है मकर संक्रांति 2026?

वैदिन पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है. साल 2026 में सूर्य का यह राशि परिवर्तन 14 जनवरी दिन बुधवार को दोपकर 3 बजकर 13 मिनट पर हो रहा है. चूंकि सूर्य का गोचर 14 जनवरी को हो रहा है और पुण्य काल भी इसी दिन प्राप्त हो रहा है, इसलिए मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को ही मनाया जाएगा. राजस्थान, गुजरात और उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में 14 तारीख को ही छुट्टी और उत्सव रहेगा.

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Muhurat 2026)

मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान और गरीबों को दान देने का विशेष महत्व है. इस बार मुहूर्त की स्थिति इस प्रकार है-

  • मकर संक्रान्ति स्नान दान करने का समय: 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार.
  • संक्रांति स्नान का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): सुबह 07:15 से शाम 05:45 बजे तक.
  • महापुण्य काल (Maha Punya Kaal): सुबह 07:15 बजे से सुबह 09:00 बजे तक.
  • मकर संक्रान्ति पुण्य काल: 14 जनवरी 2026 को शाम 03 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 19 मिनट तक
  • मकर संक्रान्ति अवधि: 02 घण्टे 06 मिनट
  • मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल: 14 जनवरी 2026 को शाम 03 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 19 मिनट तक
  • मकर संक्रान्ति अवधि – 01 घण्टा 18 मिनट तक

14 जनवरी दिन बुधवार का चौघड़िया (पटना के अनुसार)

लाभ: प्रातः 06:37 से प्रातः 07:57 तक
अमृत: प्रातः 07:57 से प्रातः 09:17 तक (अति शुभ)
काल: प्रातः 09:17 से प्रातः 10:38 तक (अशुभ)
शुभ: प्रातः 10:38 से दोपहर 11:58 तक
रोग: दोपहर 11:58 से दोपहर 01:18 तक (अशुभ)
उद्वेग: दोपहर 01:18 से दोपहर 02:38 तक (अशुभ)
चर: दोपहर 02:38 से दोपहर 03:59 तक (सामान्य)
लाभ: दोपहर 03:59 से सायं 05:19 तक

Also Read: मकर संक्रांति पर 100 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों होती है तारीख में कंफ्यूजन?

अक्सर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का समय शाम या रात का होता है. शास्त्रों के अनुसार, यदि संक्रांति सूर्यास्त के बाद लगती है, तो पर्व अगले दिन मनाया जाता है. लेकिन 2026 में सूर्य का गोचर दिन के समय ही प्रभावी है, इसलिए 15 जनवरी का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है. 14 जनवरी ही मुख्य पर्व है.

मकर संक्रांति के दिन क्या करें?

सूर्य पूजा: सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल में लाल फूल और काले तिल डालकर अर्घ्य दें.

दान : इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी और कंबल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, इससे शनि और सूर्य दोनों के दोष दूर होते हैं.

खरमास समाप्ति: मकर संक्रांति के साथ ही पिछले एक महीने से चल रहा ‘खरमास’ समाप्त हो जाएगा और सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे.

Also Read: Video: मकर संक्रांति पर इस बार क्यों नहीं बनेगी खिचड़ी, ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा ने बताया सबकुछ

Also Read: मकर संक्रांति से पहले मेष-सिंह और धनु-कुंभ राशि वालों के करियर को लेकर बना दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola