Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, जीवन में होगी धन की बरसात
Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Oct 2025 12:09 PM
Dhanteras 2025 Upay
Dhanteras 2025: धनतेरस भारत का एक खास त्योहार है. इसे हर साल पूरे देश में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की आराधना की जाती है. कहा जाता है कि यदि इस दिन कुछ खास ज्योतिषीय उपाय किए जाएँ, तो जीवन पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन किन-किन उपायों को करना शुभ माना जाता है.
Dhanteras 2025: इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. यह पांच दिवसीय दिवाली पर्व का पहला दिन होता है. इस दिन नई वस्तुओं की खरीदारी करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि कोई श्रद्धालु भगवान धनवंतरि और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा के साथ कुछ खास उपाय करता है, तो पूजा का फल दोगुना हो जाता है.
धनतेरस के दिन करें ये उपाय
- धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की पूजा करते समय 2 लौंग अर्पित करें. माना जाता है कि इसे करने से घर में समृद्धि आती है और आर्थिक संकट दूर होता है.
- धनतेरस के दिन शाम के समय 13 दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है.
- घर की तिजोरी पर माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं, जिसमें माता कमल के फूल पर बैठकर धन की वर्षा कर रही हों. ऐसा करने से घर में धन और ऐश्वर्य का आगमन होता है.
- धनतेरस के दिन नमक जरूर खरीदना चाहिए. इसे बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है.
- धनतेरस के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से 13 गुना लाभ प्राप्त होता है.
धनतेरस का पर्व हर साल किस तिथि में मनाया जाता है?
धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हर साल मनाया जाता है.
धनतेरस का धार्मिक महत्व क्या है?
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. तभी से धनतेरस पर्व की परंपरा शुरू हुई.
दिवाली के किस दिन धनतेरस मनाया जाता है?
धनतेरस पांच दिवसीय दिवाली त्योहार का पहला दिन है.
धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना चाहिए?
धनतेरस के दिन तांबा, कांसा और पीतल के बर्तन, सोना-चांदी, वाहन और घर को सजाने का सामान खरीदना चाहिए. ऐसा करने से घर में धन, सुख और समृद्धि आती है.
यह भी पढ़ें: Dhanteras Shopping 2025: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, जानें इसके अलावा और क्या खरीदना रहेगा शुभ
ये भी पढ़े Kuber Ji Ki Aarti
ये भी पढ़े: Dhanteras Puja Vidhi
ये भी पढ़े: Ganesh Ji Ki Aarti
ये भी पढ़े: Maata Laxmi Mantra
ये भी पढ़े: Laxmi Ji Ki Aarti
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










