Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन राशि के अनुसार करें खरीदारी, देखें राहुकाल का समय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Oct 2024 7:20 AM
dhanteras par rashi anusar kharidari
Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाने की तिथि पंचांग के अनुसार निर्धारित की गई है. इस दिन भगवान धनवंतरी, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है. ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के अवसर पर विभिन्न राशियों के अनुसार कुछ वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है.
Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन खरीदारी करने से बहुत ही शुभ होता है लेकिन खरीदारी करते समय आप अपने राशि के अनुसार खरीदारी करते है बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति होती है. धनतेरस के दिन खरीदारी करने धन की वृद्धि होती है तथा माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है.इस दिन राशि के अनुसार खरीदारी करने से आपके ग्रह गोचर पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में राशियों का बड़ा महत्व है आकाश में सूर्य जिस मार्ग से भ्रमण करता हुआ दृष्टि गोचर होता ही उसे सूर्य मार्ग कहते है सूर्य मार्ग कई जगह पर फैले है उसे भचक्र कहते हैं.
Dhanteras 2024: धनतेरस का यमराज से संबंध, इसलिए जलाया जाता है यम दीप
इसमें कुल 12 राशियां होती है इन बारह राशियों को 09 ग्रह में बाटा गया है सभी 09 ग्रहों को अपना एक रंग होता है जिसे भाग्यशाली रंग कहा जाता है. इसी रंग के उपयोग करके व्यक्ति अपने जीवन में भाग्य को मजबूत कर सकता है, त्यौहार में राशि के अनुसार वस्तु की खरीदारी करने से ग्रह गोचर से हो रही परेशानी दूर होता है तथा सभी कार्य आसानी से होता है, लेकिन खरीदारी करते समय राहुकाल का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है.
राहुकाल का मुहूर्त
29 अक्तूबर 2024 मंगलवार दोपहर 02:22 से 03:46 दोपहर तक. इस काल में खरीदारी करना शुभ नहीं होता है,यह समय राहु के लिए लिए होता इसलिए इस मुहूर्त में शुभ कार्य करना वर्जित है.
आइए जानते है 29 अक्तूबर को आपकी राशि के अनुसार क्या खरीदारी करें
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल है धनतेरस के दिन लाल रंग के वस्तु की खरीदारी करें.लाल रंग आपके राशि के स्वामी मंगल को बहुत पसंद है,मंगल प्रसन्न होगे.
वृष राशि
वृष राशि के स्वामी शुक्र है शुक्र को सफेद रंग बहुत ही प्रिय है इसलिए इस दिन चांदी की सिक्के की खरीदारी करें शुक्र प्रसन्न होंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध है बुध को हरा रंग बहुत पसंद है बुध को इलेक्ट्रोनिक वस्तु की प्रतिनिधित्व करते है इसलिए आप कोई भी हरा रंग की इलेक्ट्रोनिक वस्तु की खरीदारी कर
सकते है.
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते है चंद्रमा को सफेद रंग बहुत ही प्रिय है इसलिए कर्क राशि को चांदी की वस्तु की खरीदारी करें चंद्रमा प्रसन्न होंगे.
Also Read: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना, घर में नहीं होगी पैसों की कमी, जानें अपने शहर का टाइम-टेबल
Also Read: Kuber Ji ki Aarti: धनतेरस पर करें श्री कुबेर जी की आरती, खुल जाएंगे किस्मत के ताले
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य है इनको पिला रंग तथा गुलाबी रंग बहुत पसंद है इसलिए सूर्य को प्रसन्न करने के लिए इन दो रंग की वस्तु की खरीदारी करें सूर्य प्रसन्न होंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध है बुध को हरा रंग बहुत पसंद है बुध इलेक्ट्रोनिक वस्तु की प्रतिनिधित्व करते है इसलिए आप कोई भी हरा रंग की वस्तु खरीदारी कर सकते है. ध्यान रखें सीसा या प्लास्टिक का नही हो.
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र होते है शुक्र को सफेद रंग बहुत ही प्रिय है.इसलिए तुला राशि को सोना -चांदी की वस्तु की खरीदारी करें माता लक्ष्मी प्रसन्न होगी तथा शुक्र का प्रभाव अनुकुल रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है धनतेरस के दिन लाल या केशरी रंग के वस्तु की खरीदारी करें. लाल या केशरी रंग आपके राशि के स्वामी मंगल को बहुत पसंद है मंगल प्रसन्न होते है.
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी वृहस्पति है इनको पिला रंग बहुत पसंद है इस राशि के लोगो को पिला रंग का आभूषण का खरीदारी करें आपके लिए शुभ होगा. पीतल से बने वस्तु की खरीदारी आपके लिए शुभ रहेगा .
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि है इनको नीला रंग बहुत पसंद है नीला रंग की खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है. इस अवस्था में आप अपनी पत्नी के पसंद के जरुरत के समान की खरीदारी करें शनि प्रसन्न होंगे.
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के स्वामी शनि है इनको नीला रंग बहुत पसंद है नीला रंग की खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है ,इस अवस्था में इन्हे श्रृंगार की वस्तु खरीदारी करें.शनि प्रसन्न होंगे.
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी वृहस्पति होते है भगवन की मूर्ति की खरीदारी करें ,पीतल की वस्तु की खरीदारी करने से वृहस्पति प्रसन्न होंगे.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










