Dev Deepawali Upay: देव दीपावली पर घर में सुख-समृद्धि के लिए करें ये सरल उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 1:37 PM
Dev Deepawali 2024 Upay
Dev Deepawali Upay Remedies: कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है. इस दिन कार्तिक मास का समापन भी होता है. देव दिवाली मनाने की यह परंपरा इस दिन विशेष रूप से निभाई जाती है. आइए, अब हम इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं.
Dev Deepawali 2024 Upay: देव दीपावली, जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है, को देवताओं की दिवाली माना जाता है. इस शुभ दिन पर, मान्यता है कि देवता धरती पर आकर गंगा के किनारे दीप जलाते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. इस खास अवसर पर अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे, तो इन सात सरल उपायों को जरूर अपनाएं.
गंगा स्नान और दीपदान करें
देव दीपावली पर गंगा स्नान को अत्यंत शुभ माना गया है. यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और दीप जलाकर नदी में प्रवाहित करें. इससे नकारात्मकता दूर होती है और घर में शांति और समृद्धि आती है.
Kartik Purnima 2024 Shubh Yog: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है गजकेसरी और शश राजयोग का दुर्लभ संयोग
लक्ष्मी-नारायण की विशेष पूजा
इस दिन घर के मंदिर में देवी लक्ष्मी और भगवान नारायण की पूजा करें. चंदन, पुष्प, धूप, दीप और भोग अर्पित करें और “ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें. यह पूजा आपके जीवन में स्थायी संपन्नता लाती है.
तुलसी की आराधना करें
तुलसी का विशेष महत्व इस दिन होता है. तुलसी के पास “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करते हुए पूजा करें. इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में खुशहाली आती है.
दान और सेवा करें
देव दीपावली पर अन्न, वस्त्र और अन्य आवश्यक चीजों का दान करना अत्यधिक पुण्यदायक है. गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराने से लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती.
घर में दीप जलाएं
शाम को घर के मुख्य द्वार, आंगन और मंदिर में दीप जलाएं और गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध करें. माना जाता है कि इससे नकारात्मकता दूर होती है और घर में लक्ष्मी-नारायण की स्थायी कृपा बनी रहती है.
महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें
देव दीपावली पर महालक्ष्मी स्तोत्र या श्री सूक्तम का पाठ करना अत्यंत लाभकारी है. इसे स्नान के बाद श्रद्धा से पढ़ें. इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है.
लाल वस्त्र और धातु का दान
इस दिन लाल रंग के वस्त्र, सोना, चांदी या अन्य धातु का दान करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. यह उपाय आपके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होने देता और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










