चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, खुशियों से भरा रहेगा घर

Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Mar 2026 4:01 PM

विज्ञापन

चंद्रमा

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन किया गया दान अन्य दिनों की तुलना में कई गुना पुण्य देता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से इस दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Chaitra Purnima 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने एक पूर्णिमा तिथि आती है. चैत्र महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, चंद्रमा और संकटमोचन हनुमान जी की पूजा का विधान है. स्कंद पुराण और भविष्य पुराण के अनुसार, इसी दिन भगवान हनुमान ने माता अंजनी के पुत्र के रूप में जन्म लिया था, इसलिए इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन किए गए दान से अक्षय पुण्य (कभी न खत्म होने वाला) की प्राप्ति होती है. साथ ही कुंडली के ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है.

अन्न दान

पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना और अनाज का दान करना सर्वोत्तम माना जाता है. हिंदू धर्म में अन्नदान को महादान और श्रेष्ठ दान कहा गया है. मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

सफेद वस्तुओं का दान

चैत्र पूर्णिमा चंद्रमा को समर्पित दिन है. इसलिए चंद्रमा को प्रसन्न करने और मानसिक शांति के लिए सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. आप इस दिन चावल, दूध, चीनी, मिश्री और सफेद वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं.

जल सेवा

चैत्र मास से गर्मी की शुरुआत हो जाती है. इस समय प्यासे लोगों को पानी पिलाना पुण्यकारी माना जाता है. आप इस दिन घड़े या मिट्टी के पात्रों का दान भी कर सकते हैं.

वस्त्र और धन दान

जरूरतमंदों को नए या साफ वस्त्र दान करें. गुरुवार का दिन होने के कारण पीले वस्त्रों का दान भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने में सहायक होता है. इसके अलावा, अपनी सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा या धन का दान भी फलदायी रहता है.

फल और मिठाई का दान

इस दिन मौसमी फल जैसे तरबूज, संतरा आदि का दान करें. इसके साथ ही माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दूध से बनी खीर या सफेद मिठाइयों का वितरण करना भी शुभ माना जाता है.

पूर्णिमा तिथि और समय

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 1 अप्रैल 2026, सुबह 07:06 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 2 अप्रैल 2026, सुबह 07:41 बजे
  • पूर्णिमा व्रत (चंद्रोदय पूजा): 1 अप्रैल 2026 (बुधवार)
  • स्नान-दान की तिथि: 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

यह भी पढ़ें: Chaitra Purnima 2026: अप्रैल में कब पड़ रही है चैत्र पूर्णिमा? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola