ePaper

Chaitra Navratri 2024: इस दिन से चैत्र नवरात्रि होगी शुरू, जानें घटस्थापना मुहूर्त और कब कौन सी देवी की होगी पूजा

Updated at : 02 Apr 2024 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि चैत्र मास में मनाई जाती है, नवरात्रि में दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है. धार्मिक मान्यता यह है कि जो व्यक्ति मां दुर्गा की पूजा आराधना सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से करता है उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: चैत्र मास की प्रमुख त्योहार नवरात्रि है. चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी और 17 अप्रैल तक रहेगी. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल की रात को 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 9 अप्रैल को रात 08 बजकर 30 मिनट होगा। उदया तिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से शुरू होगी. आइए जानते है नवरात्रि में किस दिन किस देवी की पूजा होगी.

घट स्थापना विधि

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना की जाती है. घटस्थापना के लिए सबसे पहले मिट्टी का कलश लेकर उसे शुभ मुहूर्त में ईशान कोण में स्थापित करें. घट स्थापना से पहले थोड़े से चावल डालें और कलश के ऊपर रखें. कलश के ऊपर एक लाल चुनरी से नारियल बांधकर रख दें. याद रखें की एक रुपए का सिक्का जल में जरूर डाले. इसके बाद कलश पर कलावा जरुर बांधे. कलश पर स्वास्तिक बनाएं और इस बात का ख्याल रखें की आप जहां कलश की स्थापना कर रहें हैं वह जगह साफ सुथरा होना चाहिए.

मां के नौ स्वरूपों की पूजा तिथि

  • 9 अप्रैल दिन मंगलवार को घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
  • 10 अप्रैल दिन बुधवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 11 अप्रैल दिन गुरुवार को मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को मां कुष्मांडा की पूजा
  • 13 अप्रैल दिन शनिवार को मां स्कंदमाता की पूजा
  • 14 अप्रैल दिन रविवार को मां कात्यायनी की पूजा
  • 15 अप्रैल दिन सोमवार को मां कालरात्रि की पूजा
  • 16 अप्रैल दिन मंगलवार को मां महागौरी की पूजा
  • 17 अप्रैल दिन बुधवार को मां सिद्धिदात्री दुर्गा महा नवमी पूजा
  • 18 अप्रैल दिन गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
  • Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि कब से होगी शुरू, नोट कर लें सही तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

कब है राम नवमी

रामनवमी भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस दिन नवरात्रि का भी नौवां दिन होता है. इस दिन घर में कन्याओं को भोजन कराने से शुभ फल प्राप्त होता है. इस दिन राम जी की प्रतिमा की घर में स्थापना की जा सकती है. प्रभु श्री राम के जन्मदिन पर घर में रामायण का पाठ किया जाता है. पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से होगा और इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola