ePaper

Chaitra 2024 Festivals List: होली से होगी नए साल की शुरुआत, जानें चैत्र मास में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Updated at : 02 Apr 2024 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Chaitra 2024 Festivals List

Chaitra 2024 Festivals List

Chaitra 2024 Festivals List: चैत्र मास को आध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही खास माना जाता है. चैत्र मास में सबसे बड़ा त्योहार चैत्र नवरात्रि है. आइए जानते हैं चैत्र मास कब से शुरू हो रहा है और व्रत त्योहारों की सूची के बारे

विज्ञापन

Chaitra 2024 Festivals List: होली से नए मास की शुरुआत हो जाएगी. होली का त्योहार नए साल के पहले दिन मनाया जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास साल का पहला महीना होगा. चैत्र मास में मौसम में बदलाव के साथ ही बहुत सारे व्रत-त्योहार भी आते हैं. चैत्र मास में सबसे बड़ा त्योहार चैत्र नवरात्रि है. चैत्र मास को आध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही खास माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि चैत्र महीने में ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र में पूजा-पाठ व स्नान-दान करने से जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं चैत्र मास कब से शुरू हो रहा है और व्रत त्योहारों की सूची के बारे में विस्तार से…

चैत्र मास 2024 आरंभ तिथि

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की शुरुआत 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है और इस महीने का समापन 23 अप्रैल 2024 को होगा. चैत्र मास में नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा. ‘नवरात्रि’ चैत्र मास में पड़ने वाले त्योहारों में से प्रमुख है. हिंदू नववर्ष का शुभारंभ चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन होगा. चैत्र मास में भगवान विष्णु, प्रभु श्री राम, मां दुर्गा और सूर्य देव की आराधना का विधान है. क्योंकि इसी माह में सूर्य राशि चक्र के पहले राशि मेष राशि में प्रवेश करते हैं.

चैत्र माह 2024 के व्रत-त्योहार

  • 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार को चैत्र मास शुरू
  • 27 मार्च 2024 दिन बुधवार को होली भाई दूज
  • 28 मार्च 2024 दिन गुरुवार को संकष्टी चतुर्थी
  • 30 मार्च 2024 दिन शनिवार को रंग पंचमी
  • 1 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को शीतला सप्तमी
  • 2 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को शीतला अष्टमी, बुढ़वा मंगल पर्व
  • 5 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को पापमोचनी एकादशी
  • 6 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को शनि प्रदोष व्रत
  • 7 अप्रैल 2024 दिन रविवार को मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या
  • 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को चैत्र नवरात्रि का आरंभ और गुड़ी पड़वा
  • 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को झूलेलाल जयंती
  • 11 अप्रैल 2024 दिन बृहस्पतिवार को गौरी पूजा, गणगौर पूजा
  • 12 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को रोहिणी व्रत
  • 13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को बैसाखी पर्व
  • 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को यमुना छठ
  • 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को अशोक अष्टमी
  • 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को राम नवमी
  • 19 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को कामदा एकादशी
  • 21 अप्रैल 2024 दिन रविवार को महावीर जयंती
  • 23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा
  • 27 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को संकष्टी गणेश चतुर्थी
  • Holi Bhai Dooj 2024: होली के बाद कब है भाई दूज, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

चैत्र नवरात्रि का आरंभ

चैत्र मास की प्रमुख त्योहार नवरात्रि है. चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी और 17 अप्रैल तक रहेगी. आइए जानते है नवरात्रि में किस दिन किस देवी की पूजा होगी.

  • 9 अप्रैल दिन मंगलवार को घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
  • 10 अप्रैल दिन बुधवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 11 अप्रैल दिन गुरुवार को मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को मां कुष्मांडा की पूजा
  • 13 अप्रैल दिन शनिवार को मां स्कंदमाता की पूजा
  • 14 अप्रैल दिन रविवार को मां कात्यायनी की पूजा
  • 15 अप्रैल दिन सोमवार को मां कालरात्रि की पूजा
  • 16 अप्रैल दिन मंगलवार को मां महागौरी की पूजा
  • 17 अप्रैल दिन बुधवार को मां सिद्धिदात्री दुर्गा महा नवमी पूजा
  • 18 अप्रैल दिन गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola