Bhanu Saptami 2024: इस दिन है भानू सप्तमी, जानें जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Dec 2024 9:30 AM
Bhanu Saptami 2024
Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी का व्रत सूर्य देव, जो ग्रहों के राजा माने जाते हैं, को समर्पित है. यह मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है. आइए, जानते हैं कि वर्ष 2024 की अंतिम भानु सप्तमी कब आएगी.
Bhanu Saptami 2024: हिंदू धर्म में भानु सप्तमी का दिन भगवान सूर्य देव की आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित है. पंचांग के अनुसार, यदि किसी महीने की सप्तमी तिथि रविवार को आती है, तो उसे भानु सप्तमी कहा जाता है. इस दिन सूर्य देव की पूजा विधिपूर्वक की जाती है. भगवान सूर्य देव को ऊर्जा, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है. इस प्रकार, भानु सप्तमी पर व्रत रखने और सूर्य देव की पूजा करने से साधक को स्वास्थ्य और भाग्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि वर्ष 2024 की अंतिम भानु सप्तमी का व्रत किस दिन मनाया जाएगा.
कब है भानु सप्तमी
वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 21 दिसंबर 2024 को दोपहर 12:21 बजे प्रारंभ होगी और 22 दिसंबर 2024 को दोपहर 2:31 बजे समाप्त होगी. इसलिए, उदया तिथि के अनुसार, वर्ष 2024 की अंतिम भानु सप्तमी 22 दिसंबर 2024, रविवार को मनाई जाएगी.
Bhanu Saptami 2024 Ke Upay: भानु सप्तमी के दिन इन उपायों को करें, इच्छित फल की होगी प्राप्ति
भानु सप्तमी का शुभ मुहूर्त क्या है
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक
र्योदय – सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 29 मिनट पर
चंद्रोदय – रात को 12 बजकर 13 मिनट पर
चन्द्रास्त – दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर
भानु सप्तमी का महत्व
भानु सप्तमी के दिन व्रत का शास्त्रों में अत्यधिक महत्व है. यह दिन भगवान सूर्य देव की आराधना और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. इस दिन यदि श्रद्धा पूर्वक सूर्य देव की पूजा की जाए, तो साधक के सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है. स्वस्थ जीवन के लिए भी सूर्य देव की पूजा करना आवश्यक है. भानु सप्तमी पर दान और पुण्य करने से साधक के जीवन में समृद्धि आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










