Bada Mangal 2021: ज्येष्ठ का तीसरा बड़ा मंगल आज, इन उपायों से मंगल ग्रह होंगे मजबूत और मिलेगी हनुमान जी की कृपा

Bada Mangal 2021: हिंदू धर्म में सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होते हैं. मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है. वहीं, ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है. तीसर बड़ा मंगल आज 15 जून को है.
Bada Mangal 2021: हिंदू धर्म में सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होते हैं. मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है. वहीं, ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है. तीसर बड़ा मंगल आज 15 जून को है. मान्यता है कि इस दिन बजरंग बली की आराधना करने से सभी संकट दूर होते हैं. ज्येष्ठ के हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने पर मंगल ग्रह भी मजबूत होते है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर ये उपाय करने चाहिए, जिनके प्रभाव से भक्त को आर्थिक व पारिवारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है.
आज तीसरा बड़ा मंगल है. बड़ा मंगल को व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करना चाहिए. इस दिन पूजास्थल पर बैठकर हनुमान चालीसा एवं बजरंगबाण का सच्चे मन से श्रद्धा पूर्वक पाठ करें. इससे हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है.
बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर चालीसा का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने पर आर्थिक लाभ के योग बनते हैं.
ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के दिन पूजा करते समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र व गुलाब अर्पित करें. तथा बैठकर 108 बार राम नाम का जप करें. इससे भक्त के संकट दूर होते हैं.
इस दिन हनुमान जी को पूजा के दौरान सिंदूर अर्पित करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है.
मंगलवार के दिन नियम से पान का बीड़ा चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने पर हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है. मान्यता हैं कि ऐसा करने से रोजगार के रास्ते खुलते हैं. नौकरी में तरक्की के योग बनने की मान्यता है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




