रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के भद्दे कमेंट से लोगों में फूट रहा गुस्सा, कैसे बनता है अपशब्द बोलने के योग, जानें कैसे ठीक करें ये आदत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Feb 2025 10:06 AM

विज्ञापन

Astrology for misbehaviour and dirty langauge

Astrology for misbehaviour and dirty langauge: गाली-गलौज या अपशब्दों का उपयोग करना न केवल सामाजिक और व्यक्तिगत दृष्टिकोण से अनुचित माना जाता है, बल्कि ज्योतिष के अनुसार भी इसे नकारात्मक माना जाता है. जब कोई महिला बार-बार अपशब्दों का सहारा लेती है, तो उसकी छवि समाज में खराब हो जाती है. इससे उसका सम्मान घटता है और लोग उससे दूर रहने लगते हैं. ज्योतिष के अनुसार, हमारी वाणी और शब्दों का प्रभाव ग्रहों पर भी पड़ता है.

विज्ञापन

Astrology for misbehaviour and dirty langauge: यूट्यूब के प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में समय रैना के कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इस शो के दौरान उन्होंने एक विवादास्पद प्रश्न पूछा, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और उनकी तीखी आलोचना शुरू हो गई. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उनके खिलाफ शिकायत और एफआईआर भी दर्ज की गई. इसके परिणामस्वरूप, रणवीर अल्लाहबादिया ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए माफी मांगी और स्वीकार किया कि शो में भाग लेना एक गलत निर्णय था. गाली देना, अपशब्द या भद्दे कमेंट करना आपके ग्रह नक्षत्रों पर भी निर्भर करता है. यहां हम बताने जा रहे हैं कि अपशब्द बोलने का योग कैसे बनता है, साथ ही जानें ज्योतिष उपायों से इसे कैसे ठीक करें

Ranveer Allahbadia Net Worth: यूट्यूब वीडियोज से रणवीर इलाहाबादिया ने कर ली करोड़ों की कमाई

गाली देने को कुंडली में ग्रहों के प्रभाव से जोड़ा जा सकता है

गाली देना सामान्य व्यवहार नहीं माना जाता है. यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति लगातार अपशब्दों का प्रयोग करता है, तो इसे उसके कुंडली में ग्रहों के प्रभाव से जोड़ा जा सकता है. ज्योतिष के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल और राहु ग्रह की युति होती है, तब अंगारक योग का निर्माण होता है, जो उस व्यक्ति में क्रोध और चिड़चिड़ापन उत्पन्न करता है. इसके परिणामस्वरूप, उसकी वाणी पर नियंत्रण समाप्त हो जाता है, जिससे वह गाली जैसे अपशब्दों का प्रयोग करने लगता है. ऐसे व्यक्ति बिना विचार किए कुछ भी बोलते हैं और किसी भी मुद्दे पर झगड़ा करने के लिए तत्पर रहते हैं. इस ग्रह दोष का प्रभाव केवल वाणी पर ही नहीं, बल्कि कुछ व्यक्तियों के शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखा जा सकता है.

कुंडली के दूसरे, तीसरे और आठवें भाव का वाणी से गहरा संबंध होता है. जब इन भावों में अशुभ ग्रह उपस्थित होते हैं, तो वाणी में विकृति आ जाती है. विशेष रूप से, राहु और मंगल का प्रभाव वाणी को सबसे अधिक दूषित करता है, जिसके कारण व्यक्ति बेतुकी बातें करने लगता है. शनि के प्रभाव से अपशब्दों का प्रयोग करने की आदत विकसित हो जाती है. इसी प्रकार, बुध के अशुभ प्रभाव से भी व्यक्ति अपशब्दों का प्रयोग करता है, हालांकि ऐसी स्थिति में वह हमेशा अपशब्द नहीं बोलता.

कैसे सुधारें अपशब्दों का प्रयोग करने की आदत?

  • सुबह सूरज को अर्घ्य अर्पित करें.
  • इसके पश्चात् गायत्री मंत्र का जप करें, बोलबोलकर.
  • सुबह तुलसी के पत्ते अवश्य सेवन करें.
  • अपने खानपान को सदैव शुद्ध रखें.
  • भोजन में दूध से निर्मित वस्तुओं की मात्रा बढ़ाएं.
  • सलाह लेकर एक लेब्राडोराइट पत्थर धारण करें.
  • हरे रंग का उपयोग करना भी फायदेमंद रहेगा.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola