Ashtami and Navami 2024: अष्टमी और नवमी को लेकर ना हों कन्फ्यूजन, जानें कब है महाष्टमी और महानवमी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Oct 2024 11:05 AM
Navratri 2024 Ashtami Kab Hai
Ashtami & Navami 2024: इस नवरात्रि इस बार कुछ तिथियां दोपहर से शुरू होकर अगले दिन दोपहर में समाप्त हो रही हैं. जानें नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का व्रत कब आयोजित किया जाएगा.
Ashtami and Navami 2024:आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ हुए शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूरे देश में सनातन धर्मावलंबी माता दुर्गा की भक्ति में लीन हैं. घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में कलश स्थापना, गणेशाम्बिका, षोडशमातृका और नवग्रहों के साथ सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना, भोग और आरती की जा रही हैं. श्रद्धालु अपने सामर्थ्य के अनुसार मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, और सुबह-सुबह दुर्गा सप्तशती के पाठ की मधुर ध्वनि गली-गली से सुनाई देने लगती है.
महाष्टमी और महानवमी की डेट को लेकर हो रहा है कंफ्यूजन
साल 2024 में अष्टमी और नवमी की तिथियों को लेकर कुछ भ्रम उत्पन्न हो रहा है. पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 11 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी. इसके तुरंत बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा. हालांकि, उदयातिथि के कारण अष्टमी और नवमी का व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस प्रकार, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों 11 अक्टूबर को ही मनाई जाएंगी. इसके बाद 12 अक्टूबर 2024 को विजया दशमी का पर्व मनाया जाएगा.
शारदीय नवरात्र के अंतर्गत महाष्टमी और महानवमी का व्रत एक ही दिन, 11 अक्तूबर शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन संधि पूजा, श्रृंगार पूजा, संकल्पित पाठ का समापन, हवन, पुष्पांजलि और कन्या पूजन किया जाएगा. मां भगवती को भव्य श्रृंगार, वस्त्र-उपवस्त्र, इत्र, आभूषण और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर महाआरती होगी. दिनभर की पूजा के समापन पर श्रद्धालु नम आंखों से माता को खोइछा देकर विदाई करेंगे.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










