Aaj Ka Panchang 9 July 2024: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष विनायक चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ मुहूर्त
Author Radheshyam kushwaha
Updated:
विज्ञापन
आज का पंचांग 9 जुलाई 2024
Aaj Ka Panchang 9 July 2024: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी प्रकार के कार्य करने से पहले पंचांग में शुभ अशुभ समय पर विचार किया जाता है. आइए जानते है पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 9 July 2024: आज 9 जुलाई 2024 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश जी को समर्पित है. प्रत्येक माह के चतुर्थी तिथि का दिन गणेश जी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से गणेश की पूजा करने पर सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है. शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. आषाढ़ मास के विनायक चतुर्थी व्रत आज 09 जुलाई को रखा जाएगा. आइए जानते है आज पंचांग में शुभ मुहूर्त के बारे में…
विज्ञापन
09 जुलाई 2024 दिन मंगलवार
- आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्थी समस्त उपरांत चतुर्थी
- श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
- सूर्योदय-05:05
- सूर्यास्त-06:44
- सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्लेषा उपरांत मघा,
- योग – सिद्धी ,करण-व ,
- सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- कर्क , मंगल-मेष , बुध- कर्क , गुरु-वृष ,शुक्र-
- कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
चौघड़िया मंगलवार
- प्रातः06:00 से 07:30 रोग
- प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
- प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
- प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
- दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
- दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
- शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
- शामः 04:30 से 06:00 तक रोग
- खरीदारी के लिए शुभ समयः
- दोपहर:12:00 से 1:30 तक।
- उपाय
- सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।
- आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
- राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
- दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
- ।।अथ राशि फलम्।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन