ePaper

Aaj ka Panchang 08 मार्च 2024: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि, पूजा करने से पहले जानें शुभ-अशुभ समय

Updated at : 08 Mar 2024 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 08 april 2024

Aaj Ka Panchang 08 april 2024

Aaj Ka Panchang 08 March 2024: हिन्दू पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है.

विज्ञापन

Aaj ka Panchang 08 March 2024: महाशिवरात्रि का पर्व शिव जी की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है. महाशिवरात्रि के दिन शिवजी के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं और विधि-विधान से शिव-गौरी की पूजा करते हैं. महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है. हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइए जानते हैं आज 08 मार्च 2024 दिन शुक्रवार का पंचांग (Friday Panchang) क्या कहता है.

08 मार्च 2024 शुक्रवार

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी रात -07:38 उपरांत चतुर्दशी
  • श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,
  • हिजरी सन-1444-45
  • सूर्योदय-06:05
  • सूर्यास्त-05:54
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्रवण उपरांत घनिष्ठा उपरांत शतभिषा ,
  • योग – शिव ,करण-ग ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कुम्भ , चंद्रमा-मकर , मंगल-मकर , बुध- मीन , गुरु-मेष ,शुक्र-कुम्भ ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया शुक्रवार

उपाय

  • भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
  • आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
  • राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
  • दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम
  • ।।अथ राशि फलम्।।

जानें महाशिवरात्रि 2024 के चार प्रहर मुहूर्त

  • पहला रात्रि प्रहर पूजन समय – शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 28 मिनट तक
  • दूसरा प्रहर पूजन समय – रात 09 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 31 मिनट तक
  • तीसरा प्रहर पूजन समय – प्रात: 12 बजकर 31 मिनट से लेकर प्रात: 03 बजकर 34 मिनट तक
  • चौथा प्रहर पूजन समय – प्रात: 03 बजकर 34 मिनट से लेकप प्रात: 06 बजकर 37 मिनट तक
  • व्रत पारण समय – 9 मार्च 2024 की सुबह 06 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक

महाशिवरात्रि के दिन करें इस मुहूर्त में करें शिव पूजन

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
  • अमृत काल – दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से लेकक 01 बजकर 27 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर देर रात 01 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग – शाम 05 बजकर 42 मिनट से लेकर अगली सुबह 06 बजकर 56 मिनट तक
विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola