पंचांग 4 अप्रैल 2026: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Updated:
विज्ञापन

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 04 April 2026: आज 04 अप्रैल दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उपरांत तृतीया तिथि आरम्भ हो जाएगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 04 April 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे. बुध और राहु कुंभ राशि में संचरण करेंगे. चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र मेष राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 4 अप्रैल 2026 दिन शनिवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी.
वार: शनिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:37 AM
सूर्यास्त: 06:01 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: स्वाति शाम 08 बजकर 30 मिनट तक, उसके बाद विशाखा
योग: हर्षण दोपहर 01 बजकर 06 मिनट तक, उसके बाद वज्र
करण: गर उपरांत वणिज (भद्रा)

आज का ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: तुला राशि
मंगल, सूर्य, शनि: मीन राशि
बुध और राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

काल (हानि): 05:37 AM से 07:10 AM
शुभ (उत्तम): 07:10 AM से 08:43 AM
रोग (अशुभ): 08:43 AM से 10:16 AM
उद्वेग (अशुभ): 10:16 AM से 11:49 AM
चर (सामान्य): 11:49 AM से 01:21 PM
लाभ (उन्नति): 01:21 PM से 02:54 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 02:54 PM से 04:27 PM
काल (हानि): 04:27 PM से 06:01 PM

भद्रा आरम्भ आज रात 11 बजकर 01 मिनट से कल सुबह 11 बजकर 59 तक रहेगा.

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:32 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:08 AM से 04:52 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 08:43 AM से 10:16 AM
यमगण्ड: दोपहर 01:21 PM से 02:54 PM
गुलिक काल: सुबह 05:37 AM से 07:10 AM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक या उड़द खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज शनिदेव की पूजा करें.
सरल उपाय: शनिवार का दिन होने के कारण पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें. इससे शनि दोष में शांति मिलती है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: वैशाख संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि और व्रत नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola