Aaj Ka Panchang 20 July 2024: आज है कोकिला व्रत पूजा, जानें पंचांग में शुभ अशुभ मुहूर्त
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 20 Jul 2024 7:15 AM
Kokila Vrat 2024
Aaj Ka Panchang 20 July 2024: आज 20 जुलाई दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज कोकिला व्रत भी रखा जाएगा. ये व्रत अंखड सौभाग्य और सुयोग्य वर प्रदान करता है. आइए जानते है पंचांग में शुभ अशुभ समय
Aaj Ka Panchang 20 July 2024: आज 20 जुलाई दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि उपरांत पूर्णिमा है. आज कोकिला व्रत भी रखा जाएगा. कोकिला व्रत करने से सुखी शादीशुदा जिंदगी और मनचाहा वर प्राप्त करने का आशीर्वाद मिलता है. ये व्रत भगवान शिव और माता सती को समर्पित है. कोकिला व्रत पूजा सच्चे मन से की जाए तो कुंडली में मौजूद दोषों से छुटकारा या उनके प्रभावों को काफी कम किया जा सकता है. कोकिला व्रत की पूजा प्रदोष काल यानि शाम में पूर्णिमा तिथि में की जाती है. आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 20 जुलाई 2024 की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 21 जुलाई 2024 को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट समाप्त होगी.
20 जुलाई शनिवार 2024
आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी शाम -05:09 उपरांत पूर्णिमा
श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
सूर्योदय-05:10
सूर्यास्त-06:41
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुर्वाषाढा उपरांत उत्तराषाढा योग – वैधृति ,करण-गर ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कर्क , चंद्रमा- धनु , मंगल-वृष , बुध- कर्क , गुरु-वृष ,शुक्र-
कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
- चौघड़िया शनिवार
- प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल
- प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ
- प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग
- प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग
- दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर
- दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ
- दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत
- शामः 04:30 से 06:00 तक काल
- Also Read: Aaj Ka Love Rashifal 20 July 2024: आज इन 5 राशि वालों का प्रेम और वैवाहिक जीवन देगा तकलीफ, पढ़ें लव राशिफल
उपाय
- हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें।
- आराधनाः ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।
- खरीदारी के लिए शुभ समयः
- दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक
- राहु काल: प्रात: 9:00 से 10:30 तक
- दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा
- ।।अथ राशि फलम्।।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










