Aaj Ka Panchang 16 april 2024: आज करें महागौरी की पूजा, जानें आज के पंचांग में शुभ और अशुभ समय
आज का राशिफल 16 अप्रैल 2024
Aaj Ka Panchang 16 april 2024: आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है. आज माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जा रही है. आज यदि श्रद्धा भाव से दुर्गा अष्टमी का उपवास रखकर माता गौरी की पूजा अर्चना करने पर जीवन में सभी प्रकार के कष्टों का नाश होता है. आइए जानते है आज का शुभ मुहूर्त...
Aaj Ka Panchang 16 april 2024: आज दुर्गा अष्टमी पर्व का उपवास रखा जाएगा. दुर्गा अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के स्वरूप महागौरी का पूजा विधान है. आज सभी जातक यदि पूर्ण श्रद्धा भाव से दुर्गा अष्टमी का उपवास रखें व पूजा अर्चना करें तो उनके जीवन में सभी प्रकार के कष्टों का नाश होता है. आज दुर्गाष्टमी पर कुछ शुभ योग बनने जा रहे हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग, तथा पुष्य नक्षत्र में सभी कार्य सिद्ध होंगे. आज अष्टमी तिथि 4 बजकर 16 तक रहेगी तत्पश्चात नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी.
- 16 अप्रैल मंगलवार 2024
- चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी शाम -04:16 उपरांत नवमी
- श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,
- हिजरी सन-1445-46
- सूर्योदय-05:25
- सूर्यास्त-06:12
- सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य ,
- योग – धृति ,करण-वव ,
- सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मेष , चंद्रमा-कर्क , मंगल-कुम्भ , बुध- मीन , गुरु-मेष ,शुक्र-
- मीन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
चौघड़िया मंगलवार
प्रातः06:00 से 07:30 रोग
प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
शामः 04:30 से 06:00 तक रोग
खरीदारी के लिए शुभ समयः
दोपहर:12:00 से 1:30 तक।
उपाय
सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।
आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
।।अथ राशि फलम्।।
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










