Aries Yearly Horoscope 2024: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Dec 2023 6:30 PM
Aries Yearly Horoscope 2024: मेष राशि 2024 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने है, इससे आप पहले से अनुमान लगा सकते हैं कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने मेष राशिफल 2024
Aries Yearly Horoscope 2024
मेष राशिफल 2024 प्रेम व विवाह
इस वर्ष जातकों के प्रेम संबंधों की कड़ी परीक्षा होगी क्योंकि शनि महाराज पूरे वर्ष कुंभ राशि में रहकर आपके पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे लेकिन यह आपके रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने में आपकी मदद करेंगी. वर्ष की शुरुआत से ही देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में बैठकर पांचवें भाव को देखेंगे जिससे इस वर्ष सिंगल लोगों के जीवन में प्यार आने के योग भी बनेंगे.
मेष करियर व शिक्षा राशिफल 2024
वर्ष की शुरुआत आपके करियर में स्थायित्व लेकर आएगा. इस दौरान आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे. वर्ष के पूर्वार्ध में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे. आपकी तनख्वाह में वृद्धि के संकेत भी मार्च से लेकर अप्रैल के बीच दिखाई दे रहे हैं. यदि आप नौकरी बदलने की फिराक में हैं तो, इसके लिए अगस्त का महीना बेहतर रहेगा लेकिन इसी महीने में आपको वर्तमान नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है.
मेष आर्थिक जीवन राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 के अनुसार, इस पूरे वर्ष मेष राशि के जातकों को अपने वित्तीय संतुलन को बनाए रखने का प्रयास करना होगा. वर्ष की शुरुआत में ही शनि ग्यारहवें भाव में रहेंगे और पूरे वर्ष यहीं बने रहेंगे जिससे आपको एक स्थाई आमदनी प्राप्त होती रहेगी. लेकिन इसके साथ ही द्वादश भाव में वर्ष पर्यंत बैठे राहु महाराज की उपस्थिति आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी का संकेत देती है. वर्ष की शुरुआत में पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है.
मेष संपत्ति और वाहन राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 के अनुसार, जुलाई के महीने आप कोई नया वाहन खरीदने में कामयाब हो सकते हैं. आपको इस वर्ष सफेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीदना ज्यादा लाभदायक रहेगा. इस साल जुलाई के अतिरिक्त, फरवरी से मार्च और दिसंबर का महीना भी आपको नया वाहन खरीदने में कामयाबी दे सकता है. यदि आप घर बनाना चाहते हैं तो मई के बाद से आपको इस दिशा में सफलता मिल सकती है.
मेष स्वास्थ्य राशिफल 2024
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा. देव गुरु बृहस्पति की कृपा तो आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने का काम करेगी लेकिन द्वादश भाव में स्थित राहु और छठे भाव में स्थित केतु की उपस्थिति शारीरिक समस्याओं को बढ़ा सकती है. आपको त्वचा में एलर्जी, अनियमित रक्तचाप और मानसिक तनाव तथा सिरदर्द और बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
मेष राशिफल 2024: ज्योतिषीय उपाय
घर में श्री चंडी पाठ करवाएं.
बुधवार के दिन श्री गणेश जी को दूर्वांकुर अर्पित करें.
प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.
Also Read: Leo Yearly Horoscope 2024: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Cancer Yearly Horoscope 2024: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Taurus Yearly Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Virgo Yearly Horoscope 2024: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Libra Yearly Horoscope 2024: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










