Weekly Singh Rashifal (30 Aug - 5 Sep): इस सप्ताह प्रमोशन के तगड़े योग, बस अपनी जुबान पर रखें थोड़ा कंट्रोल

Updated:
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल 30 अगस्त से 5 सितंबर 2026

Weekly Singh Rashifal (30 Aug - 5 Sep): इस सप्ताह सप्ताह सिंह जातकों के लिए नई ज़िम्मेदारियां और वित्तीय मजबूती लेकर आ रहा है. लव लाइफ और पारिवारिक माहौल शानदार रहेगा, बस अहंकार से बचें और सेहत से जुड़ी किसी छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें.

विज्ञापन

Weekly Singh Rashifal (30 Aug - 5 Sep): सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह पदोन्नति और यश दिलाएगा, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस में आकर वरिष्ठों की सलाह टालना तरक्की के रास्ते में रोड़ा बन सकता है! जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 30 अगस्त से 5 सितंबर तक का सिंह साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह परिवार में प्रेम और सम्मान का माहौल बना रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी का वातावरण रहेगा. बच्चों की प्रगति आपका मन प्रसन्न करेगी और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लगातार आपके साथ रहेगा. प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में संयमित भाषा का प्रयोग करें.

व्यापार और नौकरी

व्यवसायियों को पुराने संपर्कों से फायदा, नए ग्राहक और लाभदायक सौदे मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. आपकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. हालांकि, किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

करियर और शिक्षा

प्रशासन, प्रबंधन, शिक्षा, मीडिया, मनोरंजन और सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रगति के शानदार अवसर मिलेंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपकी राय को प्राथमिकता देते हुए कठिन कार्य की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसमें आप सफल रहेंगे. अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर अनुभवी लोगों की सलाह नजरअंदाज न करें.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु अत्यधिक कार्यभार के कारण थकावट महसूस हो सकती है. पर्याप्त नींद और पौष्टिक भोजन पर विशेष ध्यान दें. आंखों, रक्तचाप और हृदय से जुड़ी कोई भी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें. नियमित सूर्य नमस्कार और ध्यान शारीरिक व मानसिक लाभ देंगे.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति में सुधार के स्पष्ट संकेत हैं. आप आय और बचत के बीच बेहतर संतुलन बनाने में सफल रहेंगे. बीच के सप्ताह में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है, जो भविष्य में आर्थिक रूप से लाभदायक सिद्ध होगा. कोई भी आर्थिक जोखिम सोच-समझकर ही उठाएं.

प्रेम जीवन

प्रेम संबंधों में गहरा विश्वास बढ़ेगा और पुरानी गलतफहमियां दूर होने की पूरी संभावना है. जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण योजना पर निर्णय ले सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए किसी प्रतिष्ठित परिवार से विवाह प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं.

लकी अंक: 1, 8

लकी रंग: हरा, सुनहरा

उपाय

रविवार को प्रातःकाल सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से जल अर्पित करें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें. इस सप्ताह गेहूं, गुड़ या तांबे की वस्तु का दान करना आपके लिए यश, सम्मान और उन्नति बढ़ाने वाला सिद्ध होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola