साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (17 सितंबर 2023 से 23 सितंबर 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (17 सितंबर 2023 से 23 सितंबर 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (17 सितंबर 2023 से 23 सितंबर 2023): साल 2023 का नौवें महीना यानी सितंबर 2023 का पहला सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए अगस्त माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
बच्चों की तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी. आप 18, 19, 20 को अपनी योग्यता या कौशल आदि दर्शाएंगे. आपके सारे मनोरथ पूर्ण होने का समय है. करियर को लेकर थोड़े असहज रहेंगे, परन्तु शान्तिपूर्ण ढंग से सभी कुछ हेंडल कर लेंगे. आप किसी भी तरह का कार्य सहज रूप में ही पूरा कर लेंगे.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल
नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. मध्य सप्ताह: आपको अचानक किसी खास काम से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद एवं लाभदायक सिद्ध होगी.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आय में वृद्धि होने के साथ अन्य स्त्रोत से पैसे प्राप्त हो सकते हैं. मंगलवार को आप लंबित काम को सुलझाने में सफल रहेंगे. बुधवार और गुरुवार को वाहन सावधानी से चलाएं.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
आपकी भेंट-मुलाकात बड़े-बड़े विशिष्ठ लोगों से होगी. आप विजयश्री का डंका बजाएंगे. आप किसी की मेजबानी कर सकते हैं या किसी के मेहमान बन सकते हैं. आपकी योग्यता व क्षमता का आपको भरपूर लाभ मिलेगा.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
नौकरीपेशा व्यक्ति को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. चुनाव में राजनेता को कोई बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद मिल सकता है. जनता के बीच उनका विश्वास बढ़ेगा. लोग आपकी नीतियों और बातों का समर्थन करते नजर आएंगे.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
सोमवार को राजपक्ष से लाभ होगा. नई जिम्मेदारी बढ़ सकती है. मंगलवार से गुरुवार तक भाग्य अनुकूल रहेगा. विरोधी से संबंध सुधरेंगे. शनिवार को काम की अधिकता रहेगी.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
कोई गुप्त या गोपनीय बात आपको पता चलेगी जिसको सुनकर आप आश्चर्य में पड़ सकते हैं. कोई नया निवेश कर सकते हैं. 21, 22 को आप सामूहिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. आप प्रगति करेंगे.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
किसी पुराने विवाद या कोर्ट संबंधी मामले को बातचीत से सुलझाना शुभ रहेगा. इस दौरान किसी विशेष क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे और लोग आपसे सहमत नजर आएंगे.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
बुधवार से समय अनुकूल हो जाएगा. गुरुवार को पिता का सहयोग प्राप्त होगा. रविवार को सबसे शानदार दिन रहेगा. अज्ञात भय व चिंता दूर होगी.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
किसी जन्मदिवस की पार्टी में व्यस्त रहेंगे. आप अपने विरोधियों को ध्वस्त कर आगे बढ़ेंगे और सफलता के मार्ग पर आसमान की तरफ बढ़ेंगे. मध्य समय ठीक नहीं है. प्यार में धोखा खाएंगे.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
आप अपने करियर और व्यवसाय को नई दिशा देने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे, जिसे क्रियान्वित करने में आपको अपने रिश्तेदारों का भी सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में आपको अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल
सोमवार को सफलता की प्राप्ति होगी. रुके कामों में गति आएगी. मंगलवार व बुधवार को प्रसन्नता बनी रहेगी. कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है. शुक्रवार का दिन चिंतायुक्त रह सकता है. थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola