ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (1 जनवरी 2024 से 7 जनवरी 2024): जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल का पहला सप्ताह ?

Updated at : 30 Dec 2023 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (1 जनवरी 2024 से 7 जनवरी 2024): जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल का पहला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (1 जनवरी 2024 से 7 जनवरी 2024): साल 2024 का पहला महीना यानी जनवरी 2024 का पहला सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए जनवरी माह का पहला सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. इस सप्ताह आपके परिवार में किसी सदस्य को मानसिक परेशानी से निजात मिलेगा. इसमें ये सुखद माहौल मदद कर सकता है. यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे हैं तो, उसके लिए भी ये समय विशेष अच्छा रहेगा. क्योंकि आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल

इस समय आप पारिवारिक सदस्यों के बीच, पूर्व के हर प्रकार के विरोधाभास को भी खत्म करने में सफल होंगे. इससे आपके माता-पिता को आप पर गर्व की अनुभूति होगी. शनि के दसवें भाव में होने की वजह से इस राशि के वो जातक जो सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह पदोन्नति या वेतन वृद्धि के साथ-साथ मन-चाहा स्थानान्तरण प्राप्त होने की भी संभावना है.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आपके इस व्यवहार के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र पर, अपना मन कार्यों में लगाने में भी कुछ दिक्कत आ सकती है. बृहस्‍पति के ग्‍यारहवें भाव में होने की वजह से इस सप्ताह के दौरान पेशे के संदर्भ में आपकी राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलने की संभावना है.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह घर-परिवार में अचानक से मेहमानों का आगमन, छात्रों के लिए अपनी शिक्षा में समस्या उत्पन्न करने का मुख्य कारण बन सकता है. इस दौरान वो खुद को शिक्षा के प्रति केंद्रित न रखते हुए, अपना ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ बिताते नज़र आएंगे.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपको भविष्य में समस्याओं का सामना भी करना होगा. इसलिए दूसरों को न कहना इस समय, आपको सीखने की सबसे अधिक ज़रूरत पड़ने वाली है.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल

आपने अपने करियर में पूर्व में जो गति पकड़ी थी, इस सप्ताह उस पर ब्रेक लगने के योग बन रहे हैं. इस समस्या के कारण आपको अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी नकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी और आपके साहस और पराक्रम में कमी आएगी.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह घर के किसी सदस्य की सलाह आपको अतिरिक्त धन कमाने में मदद करेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. साथ ही आप घर के सदस्यों पर खुलकर खर्च करते व उनके लिए उपहार लेते भी दिखाई देंगे.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

आपको इस बात को समझने की भी ज़रूरत होगी कि दूसरों में बदलाव लाने की बजाय, यदि आप ख़ुद में बदलाव लेकर आते हैं तो, आप खुद को काफी हद तक तनाव मुक्त रखने में सफल होंगे. पूर्व में किए गए सभी निवेश आपके लिए इस सप्ताह, काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होंगे.

undefined

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा, जिससे आप हर कार्य को पूरे करने के साथ ही हर जिम्मेदारियों का भली-भाँती निर्वाह करने में भी असमर्थ होंगे. इससे आपका करियर रुक भी सकता है, साथ ही मानसिक तनाव में भी इस कारण अचानक से बढ़ोतरी आने के भी योग बनेंगे.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह इस बात की तरफ इशारा करता है कि, अगर आपको नौकरी बदलनी है या पेशे से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो, यह समय एक बेहद शुभ समय साबित हो सकता है. ऐसे में जल्दबाज़ी न दिखाई हुए, हर निर्णय को लेकर सोच-विचार ज़रूर करें

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप स्वयं को थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं या फिर विक्टिम-कॉम्प्लेक्स का शिकार हो सकते हैं, लेकिन बावजूद इसके, आप अपने द्वारा किये गए हर एक काम के लिए प्रशंसा पाने के लिए आतुर भी नज़र आएंगे.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके अंदर अत्यधिक असुरक्षा की भावना आपको दूसरों से सलाह लेने से रोकेगी, जिससे आप अकेले ही कई बड़े और ज़रूरी फैसले लेने के लिए बाध्य होंगे. इस राशि के विद्यार्थियों के लिए, ये सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola