Weekly Love Horoscope: इस सप्ताह किसे मिलेगा सच्चा प्यार और किसका टूटेगा दिल? पढ़ें 15-21 जून 2025 का मेष से मीन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jun 2025 7:59 AM

विज्ञापन

Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025

Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: आज 15 से 21 जून 2025 का सप्ताह प्रेम संबंधों में नए मोड़ और भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है. कुछ राशियों को जहां रिश्तों में नयापन और गहराई मिलेगी, वहीं कुछ को गलतफहमियों से बचकर चलना होगा. जानें, इस सप्ताह आपकी लव लाइफ क्या संकेत दे रही है.

विज्ञापन

Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह प्रेम संबंधों में कई नए बदलाव लेकर आ रही है. सूर्य, बुध और शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए जहां प्यार में नई शुरुआत का योग बना रही है, वहीं कुछ जातकों को भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं, 12 राशियों के लिए इस सप्ताह का लव राशिफल क्या कहता है—

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में सकारात्मक संकेत लेकर आया है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. अविवाहितों को किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है.

Aries Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: प्रेम में नए रंग भरेंगे इस हफ्ते मेष राशि के सितारे

वृषभ (Taurus)

इस सप्ताह भावनात्मक संतुलन बना रहेगा. पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. विवाहित लोगों के लिए संबंधों में सहयोग और समझदारी देखने को मिलेगी.

Taurus Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: वृषभ राशि वाले जातकों को अचानक कोई खास लगने लगेगा 

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को अपने जज़्बातों को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा. प्रेम प्रस्ताव मिलने या स्वीकार होने की संभावना है. नए संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से बन सकते हैं.

Gemini Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: मिथुन राशि वाले जातकों को रिश्ता सुधारने का अवसर मिलेगा 

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा भावुक हो सकता है. पुराने रिश्तों की यादें मन को प्रभावित करेंगी. पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी रहेगा.

Cancer Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: कर्क राशि वाले जातकों को रिश्ते को गहराई मिलेगी

सिंह (Leo)

इस सप्ताह लव लाइफ में ताजगी और रोमांच देखने को मिलेगा. पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम का माहौल रहेगा.

Leo Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: सिंह राशि वाले जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात अचानक हो सकती है

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है. किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्तों में भ्रम पैदा हो सकता है. संवाद में स्पष्टता जरूरी होगी.

Virgo Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: कन्या राशि वाले जातकों दिल की बातों को खुलकर शेयर करें

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्थिरता और संतुलन लेकर आया है. प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी. कुछ लोग शादी की योजना भी बना सकते हैं.

Libra Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: तुला राशि वाले जातकों के लिए क्वालिटी टाइम बिताना रिश्ते में नयापन ला सकता है

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने भावनात्मक व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. जलन या संदेह की भावना रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है.

Scorpio Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: इस हफ्ते वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए प्रेम की होगी नई शुरुआत

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए पुराने मित्रों से दोबारा जुड़ाव होने के संकेत हैं. प्रेम जीवन में स्पेस की जरूरत महसूस होगी. संवाद जरूरी रहेगा.

Sagittarius Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: इस हफ्ते धनु राशि वाले जातकों के रिश्तों में प्यार और धैर्य से आएगा नयापन

मकर (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए कार्य की व्यस्तता रिश्तों में दूरी ला सकती है. हालांकि, आपसी बातचीत से इस दूरी को कम किया जा सकता है.

Capricorn Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: इस हफ्ते मकर राशि वाले जातकों के लिए नई शुरुआत की संभावना

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों की मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो सकती है, जिससे भविष्य में संबंध बन सकते हैं. विवाहित लोगों के जीवन में कुछ नया अनुभव होगा.

Aquarius Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: इस हफ्ते कुंभ राशि वालों को गलतफहमियों से राहत, रिश्तों में आएगी नजदीकियां

मीन (Pisces)

मीन राशि के लिए यह सप्ताह भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा. सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

Pisces Weekly Love Horoscope 15 to 21 June 2025: इस हफ्ते मीन राशि वालों के दिल की बात होगी जुबां पर

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola