Weekly Kumbh Rashifal (30 Aug - 5 Sep): इस सप्ताह आय के खुलेंगे नए रास्ते, पर साझेदारी में ये लापरवाही न करें
मीन राशि वालों का 30 अगस्त से 5 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Kumbh Rashifal (30 Aug - 5 Sep): कुंभ साप्ताहिक राशिफल 30 अगस्त से 5 सितंबर 2026: जानें इस सप्ताह कुंभ जातकों के लिए नौकरी में पद-बदलाव और डिजिटल माध्यमों से लाभ लेकर आ रहा है. लव लाइफ मजबूत होगी, बस नए विचारों पर बिना जोखिम समझे दांव न लगाएं.
Weekly Kumbh Rashifal (30 Aug - 5 Sep): कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल में नए प्रोजेक्ट और आय के अवसर लाएगा, लेकिन निजी योजनाओं का ढिंढोरा पीटना बड़ा नुकसान करा सकता है. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 30 अगस्त से 5 सितंबर तक का कुंभ साप्ताहिक राशिफल
पारिवारिक
जीवन इस सप्ताह परिवार में सहयोग और अपनापन बना रहेगा. किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर मन प्रसन्न करेगी. परिवार के बुजुर्गों के साथ बातचीत से आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह प्राप्त होगी, जो भविष्य में काम आएगी. सप्ताह के अंतिम दिनों में घर के रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.
व्यापार और नौकरी
कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच प्रभाव डालेगी. वरिष्ठ अधिकारी किसी विशेष प्रोजेक्ट में आपकी क्षमता का इस्तेमाल करेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी या विभाग परिवर्तन के योग हैं. व्यापारियों को आधुनिक तरीकों से ग्राहकों तक पहुंच बनानी चाहिए. आईटी, डिजिटल और संचार जैसे क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. साझेदारी में नियम पहले से स्पष्ट कर लें.
करियर और शिक्षा
कुछ समय से जिस बदलाव के बारे में आप सोच रहे थे, उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. आपकी अलग सोच और समस्या को नए तरीके से देखने की क्षमता आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी. शिक्षा और शोध क्षेत्र के छात्रों को मेहनत के अनुरूप शानदार परिणाम मिलेंगे.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लगातार मानसिक सक्रियता के कारण थकान या नींद की कमी हो सकती है. देर रात तक जागने से बचें और दिनचर्या में विश्राम का समय जरूर रखें. पैरों, नसों और रक्त संचार से जुड़ी किसी भी परेशानी में लापरवाही न करें. ध्यान और प्राणायाम विशेष लाभकारी रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा. आय के अतिरिक्त साधनों को लेकर काम करने का मौका मिल सकता है. हर नए विचार को तुरंत लागू करने से पहले उसके जोखिम पर विचार करें और निजी योजनाओं की जानकारी अनावश्यक रूप से दूसरों को न दें.
प्रेम जीवन
जीवनसाथी आपकी योजनाओं को समझेगा और महत्वपूर्ण निर्णयों में पूरा साथ देगा. प्रेम संबंधों में खुलकर बात करने से भावनात्मक दूरी पूरी तरह समाप्त होगी. अविवाहित लोगों को सप्ताह के मध्य में किसी नए व्यक्ति से परिचय हो सकता है, जो भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगा.
लकी अंक:1,4
लकी रंग: पर्पल, हल्का पीला
उपाय
शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल, उड़द की दाल या नीले वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए