ePaper

वृश्चिक राशिफल 15 फरवरी 2026: आज संपत्ति विवाद होंगे हल, परिवार में बढ़ेगा आपसी प्रेम

Updated at : 15 Feb 2026 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

वृश्चिक आज का राशिफल

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: आज 15 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है क्योंकि शाम को चतुर्दशी तिथि लग रही है. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की चौकड़ी जमी है, जो सोशल मीडिया और नेटवर्किंग में क्रांति लाएगी.

वृश्चिक राशि. मंगल की मजबूत स्थिति आपको कॉम्पिटिशन में जीत दिलाएगी और लव लाइफ को सुखद बनाएगी. आज के नतीजे आपके फेवर में रहेंगे. अगर आपने हाल ही में कोई एग्जाम या कॉम्पिटिशन दिया है, तो गुड न्यूज मिल सकती है. लव लाइफ में पार्टनर की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान दें, उन्हें आपकी केयर की जरूरत पड़ सकती है.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी मंगल की मजबूत स्थिति और चंद्रमा के साथ लक्ष्मी योग आपको कॉम्पिटिशन या किसी पुराने विवाद में जीत दिलाएगा. यदि आपने हाल ही में कोई सरकारी एग्जाम या जॉब इंटरव्यू दिया है, तो आज गुड न्यूज मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और आप लीडरशिप की भूमिका में नजर आएंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज सुख और संतोष बना रहेगा. हालांकि, पार्टनर की सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए, उन्हें आपकी केयर और समय की जरूरत पड़ सकती है. सिंगल युवाओं के लिए आज किसी धार्मिक स्थान पर किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है.

हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत अच्छा है. मंगल की ऊर्जा आपको अद्भुत शारीरिक बल देगी. पुरानी किसी चोट या दर्द से आज राहत मिल सकती है. बस ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें और गति पर नियंत्रण रखें. शिवरात्रि की पूजा में शामिल होना आपके मन और शरीर दोनों को चार्ज कर देगा.

सावधानी: पार्टनर की छोटी-मोटी शिकायतों को नजरअंदाज न करें, उनकी बात सुनें.

उपाय: शिवलिंग पर शहद और लाल चंदन चढ़ाएं.

शुभ अंक-9
शुभ रंग- लाल

Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026: ग्रहों का असर जीवन में लाएगा मजबूती

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola