Scorpio Horoscope 2023: वश्चिक राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा, जानें वार्षिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Dec 2022 7:09 AM
Scorpio Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें वश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल.
Scorpio Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. नया साल 2023 सभी के जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला वर्ष होगा. नव वर्ष 2023 राशिफल (Rashifal 2023) आपके साथ क्या क्या होने वाला है? आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें वश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल.
वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए यह साल खुशियों से भरा हो सकता है. इस साल आप कोई नया मकान या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. गुरु के पंचम भाव से गोचर करने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. चौथे भाव से शनिदेव के गोचर के कारण आपको पारिवारिक व मानसिक शांति को बनाए रखने में सफलता मिलेगी. 22 अप्रैल के बाद आपको आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसला लेने की आवश्यकता है. छठे भाव में स्थित राहु होने के कारण आप अपने विरोधियों को सफल नहीं होने में कामयाब होंगे.
यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला रहेगा. वर्ष की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन मार्च-अप्रैल के माह में कुछ अनबन होने की संभावना है. ऐसे में बात बढ़ भी सकती है लेकिन यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी.वर्ष के मध्य में परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है. इस कारण परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा और शांति का अनुभव करेंगे. अक्टूबर-नवंबर के माह में अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उन्हें यदि पहले से ही कोई बीमारी है तो उसका इलाज करवा ले.
यदि आप व्यापारी हैं तो इस वर्ष आपको उन्नति देखने को मिलेगी. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पुराना कोई कर्जा है तो वह भी समाप्त हो जाएगा. यदि पैसा कहीं निवेश कर रखा है तो वहां ध्यान बनाए रखें क्योंकि उस ओर से कुछ घाटा संभव है.यदि आप नौकरी करते है तो वहां पर मन नहीं लगेगा. आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नही दिखाई देंगे और त्याग पत्र देने का भी सोच सकते है. नौकरी में तरक्की की उम्मीद रहेगी लेकिन निराशा हाथ लगेगी. नयी नौकरी की तलाश रहेगी जो जून-जुलाई के माह में लग सकती है.
यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं या कंप्यूटर, मीडिया या मैनेजमेंट के छात्र है तो इस वर्ष आपकी उन्नति की प्रबल संभावना है. कई क्षेत्रों से नौकरी के अवसर आएंगे लेकिन आपका ध्यान स्वयं में और सुधार लाने का रहेगा. ऐसे में किसी अच्छे अवसर को हाथ से ना जाने दे अन्यथा बाद में पछतावा होगा.सरकारी परीक्षा की तैयारी करने में लगे है तो इस वर्ष आपको अपने अध्यापको और सीनियर का मार्गदर्शन मिलेगा. सभी के साथ मिलकर तैयारी करने से आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा जो भविष्य में बहुत काम आएगा.
यदि आपका नया-नया विवाह हुआ है तो इस वर्ष संतान प्राप्ति के प्रबल संकेत है जिस कारण घर में खुशी का वातावरण रहेगा. प्रेम संबंध में हैं तो अपने प्रेमी के साथ कुछ ठोस निर्णय ले सकते है और उनके साथ जून-जुलाई के माह में कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है. विवाह के लिए कोई जीवनसाथी देख रहे लोगों को इस वर्ष भी निराशा हाथ लगेगी और उन्हें सच्चे जीवनसाथी के लिए थोड़ी और प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है. यदि आप सिंगल है तो सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव रहेगा और धीरे-धीरे उनसे प्रेम भी हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










