ePaper

कुंभ में सूर्य-राहु की युति, कुछ राशियों के लिए चुनौती पूर्ण समय

Updated at : 05 Feb 2026 2:42 PM (IST)
विज्ञापन

Surya Rahu Yuti 2026: कुंभ राशि में सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग बन रहा है. इस दौरान कुछ राशियों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं और आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है.

विज्ञापन

Surya Rahu Yuti 2026: कुंभ राशि में सूर्य और राहु की युति लगभग 18 साल बाद  13 फरवरी को बन रही है. सूर्य और राहु की यह युति ग्रहण योग बनाती है, जिसे ज्योतिष में थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इस योग के दौरान तनाव, बीमारी, आर्थिक नुकसान और मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं. खासतौर पर कुछ राशियों को इस समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण योग आठवें भाव में बन रहा है, जो अचानक बदलाव और मानसिक तनाव का संकेत देता है. इस दौरान बिना किसी खास कारण के चिंता, डर या बेचैनी महसूस हो सकती है. सेहत से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा. खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. इस समय कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस समय मानसिक दबाव और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सामाजिक जीवन में बोलचाल पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि गलत शब्द आपकी छवि को नुकसान पहुँचा सकते हैं. कार्यस्थल पर राजनीति या विवादों से दूर रहना आपके हित में रहेगा. इस दौरान शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा न करें.
उपाय: गेहूं या गुड़ का दान करना शुभ माना जाएगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतनी होगी. घर में मतभेद या गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, जल्दबाजी नुकसान पहुँचा सकती है. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में अड़चन आ सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना बन सकती है.

राहु और सूर्य की युति का प्रभाव

ज्योतिष में राहु को बहुत शक्तिशाली छाया ग्रह माना जाता है. राहु शुभ हो तो अचानक सफलता दिला सकता है और अशुभ हो तो मुश्किलें बढ़ा देता है. सूर्य और राहु की युति से अहंकार, भ्रम और अचानक आने वाली बाधाएँ बढ़ जाती हैं. इसका असर रिश्तों, करियर और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.

इस समय सजग रहना, संयम रखना और सही उपाय करना बहुत जरूरी है. धैर्य और समझदारी से काम लेकर इस योग के नकारात्मक प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola